आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण.वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा रेंज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जगंल से निकलकर एक बाघ घर में घुस गया. हालांकि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद टीम ने रेस्क्यू का काम कर लिया. सबसे पहले वन विभाग की टीम ने आसपास के घरों को खाली कराया, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे.
गलती से भी अगर बाघ का सामना किसी इंसान से हो जाता तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी.इन सभी पहलुओं पर ध्यान रखते हुए टीम ने लोगों से घटनास्थल से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की. कई घंटों की मशक्कत के बाद बाघ को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू कर लिया गया.
घर में घुसा बाघ
डीएफओ प्रद्युम्न गौरव के अनुसार मामला वीटीआर के मंगुराहां नवका टोला गांव का है, जहां वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के जंगल से निकलकर एक बाघ आवासीय इलाके में पहुंच गया. दरअसल, शनिवार सुबह करीब चार बजे कमलेश उरांव के घर में बाघ के घुसते ही परिवारवालों के बीच अफरा-तफरी मच गई. कमलेश उरांव, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे किसी तरह दीवार फांगकर घर से बाहर निकले. इसके बाद पूरे गांव में चीखने-चिल्लाने का सिलसिला शुरू हो गया. घर में बाघ के घुसने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भगदड़ मच गई. कोई अपने छत पर चढ़ गया तो कोई घर छोड़कर शहर की ओर भागने लगा.
आपके शहर से (पश्चिमी चंपारण)

OMG: युवक ने मेल फ्रेंड के लिए किया सोलह श्रृंगार, महिला बनकर की वट सावित्री पूजा, देखिए तस्वीरें

साली की शादी में आर्केस्ट्रा का आनंद ले रहा था जीजा, मनपसंद गाने पर हुआ विवाद, अपराधियों ने चाकू से किया हमला

OMG: बाघ को देख ‘शेरनी’ ने मचाया शोर तो 3 बच्चों की बच सकी जान, दहशत में इलाके के लोग

…जब दिव्यांगों को मिली बैट्री चालित ट्राई साइकिल तो खिल उठे चेहरे, नहीं रहा खुशी का ठिकाना

Rs 2000 Notes Ban: बैंक में नहीं है आपका खाता, तो क्या बदल सकते हैं 2000 के नोट? जानें नियम

Rs 2000 Note News: RBI ने आखिर 2000 रुपये के banknotes को लेकर क्या कहा है? 3 बड़ी बात | Explainer

Teacher Vacancy: शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह काम की खबर | Top News | Bihar News

Mission 2024: BJP प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होगा बड़ा ऐलान।RJD |JDU

Ganga Dashahara: इस साल कब है गंगा दशहरा,जानिए शुभ मुहूर्त और तिथि

चालान कटने पर 90 दिनों के अंदर भरना होगा जुर्माना, नहीं तो गाड़ी होगी ब्लैक लिस्टेड, पढ़ लें यह काम की खबर

Buxar News: धूप और भीषण गर्मी ने किया जीना मुहाल, जानिए लू से बचाव के तरीके
ट्रेंकुलाइज कर किया गया रेस्क्यू
गांव के उपमुखिया नागेंद्र मौर्य ने बताया कि जल्द ही इस मामले की सूचना वन विभाग को दी गई. जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. डीएफओ प्रद्युम्न गौरव, चीफ ऑफ फॉरेस्ट नेसामणि, रेंजर सुनील कुमार पाठक सहित वनकर्मियों की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी करने लगी तथा बिना किसी नुकसान के बाघ को पकड़ने की रणनीति बनाने लगी. कई घंटों की कड़ी मुशक्कत के बाद आखिरकार बाघ को ट्रेंकुलाइज कर कब्जे में ले लिया गया. राहत की बात यह है कि रेस्क्यू के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अवांछनीय घटना नहीं हुई.
.
Tags: Tiger
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 14:05 IST








