‘द केरल स्टोरी’ देख अदा की नानी ने की ये अपील, नर्वस हो गई थीं एक्ट्रेस! बताया किस सीन से हुई थी परेशानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज होने के दो हफ्ते बाद भी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है. फिल्म की कहानी केरल की उन हिंदू लड़कियों की कहानी है, जिनका इस्लाम में परिवर्तन करवाया जाता है और एक लड़की इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) में ज्वॉइन होने जाती है. फिल्म पर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों पर प्रतिबंध लगाया गया है. हालांकि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री है. फिल्म लगातार 2 हफ्ते से सिनेमाघरों में बनी हुई है.

‘द केरल स्टोरी’ रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. अदा शर्मा फिल्म में लीड रोल में है और फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं. इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह उस वक्त बहुत ज्यादा घबरा रही थीं, जब अपनी नानी को फिल्म दिखाने वाली थीं. उन्हें फिल्म में ‘बलात्कार’ और ‘परेशान करने वाले’ सींस पर नानी के रिएक्शन की चिंता हो रही थी.

अदा शर्म ने डीएनए को दिए इंटरव्यू में कहा, “मेरी मां और नानी कहानी जानती थीं. मैं नानी के रिएक्शन से घबरा गए थे, खासकर उन रेप सींस को लेकर. मुझे केवल इस बात की चिंता थी कि वह फिल्म में दिखने वाले असहज पलों पर कैसे प्रतिक्रिया देगी.” अदा ने आगे बताया कि फिल्म देखने के बाद उनकी नानी ने इसे एजुकेशनल और नॉलेज से भरी फिल्म बताया.

Adah Sharma Grandmother The Kerala Story

अदा शर्मा अपनी मां और नानी के साथ फोटो के लिए पोज देते हुए. (फोटो साभारः Instagram @adah_ki_adah)

अदा शर्मा ने आगे कहा,“मैं मानती हूं कि मेरी 90 साल की दादी घर की सबसे स्ट्रॉन्ग मेंबर हैं. फिल्म देखने के बाद, उन्होंने इसे एक शैक्षिक और सूचनात्मक अनुभव बताया और कहा, ‘मैं चाहती हूं कि मेरे सभी स्टुडेंट्स इसे देखें.’ मैंने उनसे कहा कि यह एक एडल्ट फिल्म है, और फिर उन्होंने सुझाव दिया कि इसे यू/ए होना चाहिए था. फिल्म ताकि छोटी लड़कियां भी इसे देखें, इसके बारे में जागरूक रहें और इससे उन्हें और अधिक सतर्क रहने में मदद मिलेगी.”

‘द केरल स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें, ‘द केरल स्टोरी’ ने पहले दो हफ्तें 171.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है. फिल्म बहुत जल्द ही 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लेगी. फिल्म को मिल रहे प्यार पर अदा शर्मा ने हाल में कहा था कि उन्हें इसकी उम्मीद भी नहीं थी कि ऑडियंस इसे इतना प्यार देगी.

Tags: Adah Sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें