खरगोन. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक और युवती ने जहर खा लिया. फिर दोनों थाने पहुंच गए. कपल ने पुलिस से शादी कराने में मदद मांगी. जैसै ही पता चला दोनों ने जहर खाया है, फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव को ग्रामीणों को सौंप दिया है. मामला खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र का है.
इलाके के एक युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था. दोनों जहर खाने के बाद खुद थाने पहुंच गए और पुलिस से शादी कराने में मदद की गुहार लगाई. फिर दोनों को फौरन अस्पताल भेजा गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिला अस्पताल खरगोन में आईसीयू वार्ड में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया.
कीटनाशक पीकर की खुदकुशी
युवक और युवती ने कीटनाशक पीकर कर आत्महत्या कर ली. प्रेम प्रसंग में असफल होने पर कीटनाशक पीकर युवक युवती कसरावद थाने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि 21 साल की प्रीति और 26 साल के अजय यशवंत बागदरे के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. गुरुवार की रात से युवती युवक के साथ थी. दोनों अगले दिन सुबह करीब 11 बजे जहर खाने बाद थाने पहुंचे थे. शादी कराने की पुलिस से इस दौरान गुहार भी लगाई थी. कीटनाशक खाने के बाद थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों को कसरावद अस्पताल में भर्ती कराया. कसरावद से खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया था.
आपके शहर से (खरगोन)

बस में बैठने का इंतजार कर रही थी मौत, पहिया चढ़ा मासूम को ले गई अपने साथ, मचा कोहराम

Kehta Hai Voter : कितने वादे हुए पूरे, कितने रहे अधूरे? कहां तक पहुंची विकास की रफ्तार? | Raipur

Hot Weather Report : 21 से 22 May को बढ़ेगी गर्मी, जरा संभल के | Heat Wave | Hot Weather | Storm

हिरोशिमा में शांति दूत की प्रतिमा | #shorts

PM Modi G7 summit : आज Quad Meeting में होंगे शामिल, Mahatma Gandhi की प्रतिमा का अनावरण | Japan

PHOTOS: भोपाल में लगे बागेश्वर धाम प्रमुख के पोस्टर, किस बात की माफी चाहता है क्षत्रिय समाज

CG Weather News : Chhattisgarh में चढ़ा पारा, कई राज्यों में भीषण गर्मी| Heat Wave | Hot Weather

विजयवर्गीय ने BJP को दिखाया आईना, कहा- नहीं सुधरे तो कर्नाटक की तरह एमपी चुनाव में उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

प्रेमिका और पत्नी के बीच चक्करघिन्नी बना शख्स, गर्लफ्रेंड ने महिला पर किया एसिड अटैक, खौफनाक है कहानी

Dhirendra Shastri in Sagar: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में पहुंचने के लिए इन रास्तों का करें प्रयोग, जानें रूट प्लान
पीएम के बाद देर शाम शव साथ आए ग्रामीणों का सौंप दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों के माता- पिता अस्पताल नहीं पहुंचे. खरगोन पीएम रूम में मौजूद नरेंद्र खांडेकर, परमानंद गंगारेकर ने के मुताबिक अजय और प्रीति दोनों करीब 2 साल से एक दूसरे को पसंद करते थे. अजय के मामा माकडख़ेडा में रहते हैं. वह यहीं से पढ़ाई कर रहा था. शुक्रवार को दोनों सुबह करीब 11 बजे कीटनाशक पीकर थाने पहुंच गए थे. जहां से उन्हें कसरावद अस्पताल भर्ती कराया गया. थाने से सूचना पर हम अस्पताल पहुंचे. यहां हालत बिगड़ने पर खरगोन लाए थे.
.
Tags: Crime News, Love affair, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 12:34 IST








