
नई दिल्ली. किसी को भी उसके कर्म और समर्पण का फल जरूर मिलता है. फिर प्यार जंग और जुनून में सब कुछ जायज है. ये मानना है अभिनेता रोमन खान का. रोमन अभिनेता के साथ ही क मॉड भी हैं. वे आने वाले समय में दक्षिण भारतीय फिल्म सैटरडे नाइट में नजर आएंगे. इस फिल्म में वे मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म की शूटिंग रमजान के दौरान हुई और उन्हें कई चुनौतियां का सामना करना पड़ा.
रोमन का कहना है कि प्यार, जंग और जुनून में सब कुछ जायज है. और फिर आपके कर्म और समर्पण का भी फल मिलता है. उन्होंने कहा कि ये फिलम उनकी मेहनत का ही नतीजा है. उनका कहना है कि वे अपने काम में हमेशा सौ प्रतिशत देने में ही विश्वास करते हैं. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के दौरान वे काफी घबराए हुए थे लेकिन उनकी टीम ने उनका मनोबल बढ़ाया. रोमन के अनुसार उन्होंने अपनी टीम से काफी कुछ सीखा है.
मूल रूप से दुबई के रोमन मॉडल के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर है. उनहें बहरीन में बेस्ट जीसीसी कंटेंट क्रिएटर के रूप में सम्मानित किया गया है. इफ्तार के दौरान, उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता के लिए नाइफ पुलिस स्टेशन के साथ दुबई क्रीक की मुख्य सड़कों पर लोगों को उपहार बांटे.
.
FIRST PUBLISHED : January 20, 2023, 01:06 IST








