खुद को पहचान कर तैयार करना है जरूरीः सिम्मी मकवाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. किसी को भी खुद की पहचान करना जरूरी है, इसी के साथ खुद को किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार करना भी उतना ही जरूरी है. ये मानना है मेकअप आर्टिस्ट सिम्मी मकवाना का. वे अपने मेकअप लुक्स और ब्राइडल मेकअप के लिए जानी जाती हैं. साथ ही उनके पाठ्यक्रम और क्लासेज के लिए भी उन्हें पसंद किया जाता है. हाल में उन्होंने अपने एमयूए में नए पाठ्यक्रम की घोषणा की है.

सिम्मी मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी की संस्थापक भी हैं. वे न केवल उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करती हैं, बल्कि मेकअप और हेयर स्टाइलिंग के बारे में भी पढ़ाती हैं. वे तीन हजार से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित कर चुकी हैं. उन्होंने 11 मई से 14 मई तक अहमदाबाद में मेकअप और हेयरस्टाइल के कोर्स के बारे में जानकारी दी. कोर्स को दो हिस्सों में बांटा गया है, जैसे दो मेकअप सेशन और दो सेल्फ-हेयरस्टाइल सेशन.

सिम्मी कहती हैं कि आपके लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि खुद को कैसे तैयार किया जाए, क्योंकि आपके आसपास हर समय लोग नहीं होंगे. यह कोर्स आपको खुद को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा. सिम्मी को 12 सालों से अधिक का अनुभव है और उन्होंने मुंबई, पुणे, भोपाल, अहमदाबाद, चेन्नई, बंगलौर, औरंगाबाद और अन्य में शहरों में कई सेमिनार किया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें