VIDEO: विराट-गिल की टॉपलेस फोटोज देख मयंती लैंगर हुई शर्म से पानी-पानी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स के शो पर मचा बवाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के दौरान यूं तो एक तरफ फैन्‍स के बीच प्‍लेऑफ की जंग को लेकर अलग ही रोमांच था. इसी बीच टीवी पर मैचों का प्रसारण कर रहे स्‍टार स्‍पोर्ट्स एक अलग ही विवाद का हिस्‍सा बन गया. मुकाबले से पहले चैनल ने एक प्रोग्राम का आयोजन किया. इस शो दौरान मयंती लेंगर सहित कई स्‍पेार्ट्स एंकर्स को बुलाया गया. शोर का थीम था कि कौन सा क्रिकेटर कितना हॉट है. विराट कोहली और शुभमन गिल की टॉपलेस तस्‍वीरों को दिखाकर इसपर राय मांगी गई.

स्‍टार स्‍पोर्ट्स के इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है. फैन्‍स जमकर चैनल की खिंचाई कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह स्‍पोर्ट्स चैनल है. ऐसे में इस तरह की चीजें खेल से जुड़े चैनल के कंटेंट का हिस्‍सा नहीं होनी चाहिए. शो के दौरान मयंती लैंगर भी इस तरह के कंटेंट के सामने काफी असहज नजर आ रही थी. इस प्रोग्राम की एंकरिंग सुरेन सुंदरम कर रहे थे. वहीं बॉलीवुड एक्‍टर विद्युत जामवाल भी इसका हिस्‍सा थे. सोशल मीडिया पर इसे लेकर बड़ी संख्‍या में लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Tags: IPL 2023, Shubman gill, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें