
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 20 May 2023)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा. नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां होंगी. धन लाभ होने की संभावना है. मित्रों, विशेष कर महिला मित्रों से लाभ होगा. दोस्तों के साथ प्रवास तथा पर्यटन पर जा सकते हैं. किसी प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय गुजारेंगे. आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी. विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के विवाह की संभावना है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 20 May 2023)
आज आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. पदोन्नति होगी. उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी. सभी ओर आपका प्रभुत्व और प्रभाव बढ़ेगा. सरकारी कामकाज और पिता से लाभ मिलने के संकेत हैं. मानसिक स्वास्थ्य मन को प्रफुल्लित रखेगा. गृहस्थ जीवन में आनंद महसूस होगा.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 20 May 2023)
आज का दिन आपके लिए शुभ है. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ का प्रवास आनंददायक रहेगा. धार्मिक काम या तीर्थ यात्रा होगी. मित्रों की तरफ से लाभ होगा. विदेश में बसने वाले किसी मित्र या स्नेहीजनों का समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी. भाई-बहनों से लाभ होगा. आपके पास पर्याप्त धन की रहेगी.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 01:20 IST








