
पुनीत माथुर/ जोधपुर. जोधपुर का खाना और यहां का जायका देश ही नहीं विदेशों तक फैला हुआ है. इस कड़ी में स्वाद की दुनिया में आज हम आपको अपने खानपान के लिए प्रसिद्ध शहर जोधपुर की मलाई कोफ्ता की सब्जी के बारे में बताएंगे जो सिर्फ में जोधपुर में बनाई जाती है और देश-विदेश से आने वाले लोग इस सब्जी को बड़े चाव से खाते हैं. हालांकि मलाई कोफ्ते की सब्जी हर जगह बनाई जाती है लेकिन जोधपुर में बनने वाली इस सब्जी की बात ही कुछ ओर है.
मलाई कोफ्ता का नाम जेहन में आते ही मुंह में पानी भर आता है और आए भी क्यों ना मलाई शब्द जो इसके साथ जुड़ा है. किस तरह मलाई कोफ्ते की सब्जी बनती है इसे बताने के लिए आपको लिए चलते हैं जोधपुर के सबसे प्रसिद्ध मिठाई की दुकान पोकर स्वीट होम पर जो जोधपुर में शनिचर जी के थान के पास स्थित है. यहां सुबह से शाम तक मलाई कोफ्ता की सब्जी खाने वालों की लाइन लगी रहती है. यहीं नहीं इस सब्जी के लोग इतने दीवाने है कि सब्जी को यहां से लोग पैक करवा कर भी अपने साथ ले जाते हैं. सब्जी बनने के बाद और कच्ची दोनों तरह की पैकिंग यहां उपलब्ध है.
इस सब्जी के बारे में बताएं तो मलाई कोफ्ता एक शाही सब्जी के रूप में जानी जाती है जो सिर्फ जोधपुर में बनती है. लोग यहां से पैक करवा कर अपने घर ले जाते हैं तो वहीं खाने वालों की लाइन भी यहां लगी रहती है. रेसिपी इसकी बहुत सरल है. मलाई कोफ्ता बनाने के लिए शुद्ध देसी घी का प्रयोग किया जाता है. जो इसके स्वाद को दुगुना कर देती है. वही क्रीम भी इसमें डाली जाती है. दही की ग्रेवी में बनने वाली यह सब्जी जब लोग खाते हैं तो अंगुलियां चाटते रह जाते हैं.
यहां मलाई कोफ्ता और गुलाब जामुन की सब्जी लगभग एक ही तरीके से बनाई जाती है और इनका स्वाद भी लगभग एक जैसा होता है. लेकिन मलाई कोफ्ता खाने वालों की संख्या अधिक है और लोगों द्वारा इसे बड़े चाव से खाया जाता है. मलाई कोफ्ता में कोफ्ता फीके मावे से बना होता है और इसमें काली मिर्च भी काम में ली जाती है.
.
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 16:27 IST








