आपने कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन देखे होंगे. बहुत सी ऐसी रिसर्च है जिससे पता चलता है कि ऑप्टिकल भ्रम भी मनोविश्लेषण के क्षेत्र का एक हिस्सा होता है जो किसी भी चीज़ को देखने के आपके नज़रिए का पता लगाता है. माना जाता है कि सिर्फ हाई आईक्यू वाले लोग ही ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट या चुनौतियों को हल कर सकते हैं. क्योंकि तस्वीरों में छुपी चुनौतियों को सुलझाना दिमागी कसरत ने कम नहीं होता. खूब माथापच्ची करनी पड़ती है. तब कही जाकर मिलता है सही हल.
आईक्यू टेस्ट या ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंजर्स को लेकर कहा जाता है कि इसे केवल हाई आईक्यू वाले लोग ही हल कर सकते हैं. ऑप्टिकल भ्रम तस्वीर में ढेर सारे हंसते इंसानों के बीच छुपे एक बंदर की तलाश करनी है. 15 सेकंड में तस्वीर में छुपी चुनौती सुलझाने में अब तक मात्र एक फीसदी को ही सफलता मिली है. ऐसे में जीनियस दिमाग वाले ही इस चैलेंज को पार कर सकते हैं.
तस्वीर में इंसानों के बीच छिप गया एक बंदर
चुनौती के तौर पर पेश की गई तस्वीर में ढेर सारे इंसानी चेहरे हंसते मुस्कुराते और खिलखिलाते दिखाई दे रहे हैं. सभी ने रंग बिरंगे कपड़े पहन रखे हैं. आपको इन्हीं इंसानी चेहरों के बीच एक बंदर की तलाश करनी है जो छिपकर आपकी मुश्किल बढ़ा रहा है. दावा है कि इस तस्वीर में छिपे बंदर को सिर्फ 1% लोग ही ढूंढ़ पाएंगे. यह ऑप्टिकल भ्रम छवि आईक्यू टेस्ट का तरीका है. जो आपके IQ स्तर को जानने का एक बेहतर ज़रिया है.
हंसते इंसानों के बीच छिपे बंदर ने दी चुनौती, बाज़ नज़र वाले ही कर पाएंगे तलाश
छुपे बंदर की तलाश में 99 फीसदी लोग हुई फेल
उम्मीद है हर कोई हंसते मुस्कुराते इंसानों के बीच छुपे बंदर की तलाश में जी जान से जुटा होगा. लेकिन कामयाबी कितनी प्रतिशत लोगों को मिली है कहा नहीं जा सकता. हालांकि दावा किया जा रहा है कि चुनौती इतनी मुश्किल है कि इसमें मात्र एक फीसदी को ही कामयाबी मिलने की संभावना है एस ए में बच्चे और बड़ों के लिए चुनौती के तौर पर पेश की गई ये तस्वीर मजेदार तो है लेकिन आपके दिमाग की दही करने के लिए भी काफी है तापमान अगर आप इंसानों के बीच छुपे बंदर को ही तलाश कर चुकें हैं तो आप बधाई के पात्र हैं लेकिन अगर तलाश अभी बाकी है तो मदद के तौर पर बता दें कि अगर आप तस्वीर के नीचे बाईं ओर ध्यान से देखेंगे, तो आपको महिलाओं के बीच एक बंदर छिपा हुआ दिखाई दे जाएगा.
.
Tags: Ajab Gajab news, Khabre jara hatke, Quiz, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 16:33 IST








