
कासिम खान/नूंह. गुरुवार को टाई गांव में विज्ञान महोत्सव को आयोजन किया गया. जहां एडीसी रेनू सोगन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही. वहीं ग्राम सचिवालय परिसर में स्कूली छात्र – छात्राओं द्वारा विज्ञान महोत्सव के दौरान अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित करते मॉडल बनाए गए. ये मॉडल दर्शकों को खूब पसंद आए. इसके साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त रेनू सोगन ने टाई गांव की सरकारी स्कूल की छात्राओं द्वारा बनाया गया हाइड्रोलिक पार्किंग मॉडल को जमकर सराहा.
अतिरिक्त उपायुक्त रेनू सोगन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि डेफ फाउंडेशन संस्था के द्वारा नूंह में पिछले 5 सालों से अलग-अलग सेक्टर में काम कर रहा है. यह एक गैर सरकारी संस्था है, जो शिक्षा, फाइनेंस इत्यादि सेक्टर में काम कर रहा है. इनके द्वारा ही साइंस एग्जीबिशन टाई गांव में आयोजित किया गया था. इनका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट नूंह जिले में ही चल रहा है.
मोबाइल पर निर्भरता सही नहीं
इस प्रदर्शनी में इसमें स्कूली छात्र – छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और साइंस विषय से जुड़े मॉडल बनाए. वहीं इस मौके पर एडीसी रेनू सोगन के साथ कई अधिकारी भी प्रदर्शनी में मौजूद रहें. जिन्होंने सभी छात्र- छात्राओं के मॉडल को जमकर सराहा. वहीं बच्चों को मोबाइल फोन का ठीक उपयोग करने की सलाह देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त रेनू सोगन ने कहा कि बच्चों को मोबाइल का ज्यादा उपयोग ठीक नहीं है. इस विषय पर भी बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा पर फोकस किया जाए, लड़कियों को आगे बढ़ने का मौका दिया जाए.
बच्चों से अपील
उन्होंने कहा कि एक बहुत ही अच्छे विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं इसी साल फरवरी माह में भी यह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ था. इस साल यह दूसरा अवसर जब यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इस अवसर पर रेनू सोगन ने सभी छात्र – छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे जाकर ये बच्चे भविष्य में बड़े वैज्ञानिक बने और नासा जैसे संस्थान तक पहुंच कर अपने गांव, देश का का नाम रोशन करें.
.
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 15:34 IST








