‘कुंडली भाग्य’ एक्टर का दावा, ‘अनुपमा’ को छोड़ना चाहते हैं सभी कास्ट! पहले बताया था HIT शो को ‘बुरा सपना’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. पारस कलनावत (Paras Kalnawat) इन दिनों टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ में राजवीर लूथरा की भूमिका खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं. उन्हें इस रोल में दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें कि पारस कलनावत उस वक्त काफी सुर्खियों में आ गए थे जब उन्हें रातों-रात ‘अनुपमा’ से निकाल दिया गया था. इस शो को लेकर कई लोगों के बयान आए. खुद पारस ने भी शो को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उनका कहना था कि शो में उनको उनके मन मुताबिक स्क्रीन स्पेस नहीं मिल रहा था और इस वजह से वो नाराज चल रहे थे. इसलिए जैसे ही पारस को ‘झलक दिखला जा’ का ऑफर मिला तो उन्होंने तुरंत उसे हां कर दिया. अब इन बयानों के बाद पारस ने एक बार फिर से ‘अनुपमा’ शो को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

‘अनुपमा’ शो में पारस ने  लीड रोल निभा रही रुपाली गांगुली के छोटे बेटे ‘समर शाह’ का रोल प्ले किया था. इस रोल में वह फैंस के चेहते थे.पारस  शुरुआत से ही शो का हिस्सा बने रहे लेकिन बाद में अनबन की वजह से इस को छोड़ दिया था.

बताया क्यों छोड़ा शो

गौरतलब है कि पारस कलनावत ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी ए क्वेश्चन’ सेशन किया, इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के कई मजेदार सवालों का दिलचस्प जवाब दिया. इसी बीच एक फैन ने टीआरपी टॉप 5 में रहने वाले रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ को लेकर सवाल किया कि उन्होंने इस पॉपुलर शो को क्यों छोड़ा. फैन का जवाब देते हुए पारस ने कहा, इतना बढ़िया शो करने के लिए मैं हमेशा ही शो के मेकर्स का आभारी रहूंगा.लेकिन दोस्तों आप सभी को ये बातें अच्छे से पता है कि कहीं से निकल ही हम कहीं आगे जा सकते हैं. अब मुझे यकीन हैं मैं जहां हूं वहां बहुत शांति और अपने आप को बेहतर साबित कर सकता हूं. लेकिन एक बात ईमानदारी से कहा कि 80% कलाकार शो से बाहर निकलना चाहेंगे. रिस्क लेने की और सही के लिए लड़ने का ताकत हर किसी में नहीं होती.’

” isDesktop=”true” id=”6246853″ >

शो को बता चुके हैं बुरे सपने जैसा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पारस ने ‘झलक दिखला जा’ शो के लिए अनुपमा शो को छोड़ा था. हालांकि पारस के शो छोड़ने पर अनुपमा मेकर्स ने उन्हें अनप्रोफेशनल कहते हुए उनके खिलाफ नोटिस जारी किया था. मेकर्स का कहना रहा कि पारस ने शो के कमिटमेंट रूल्स को फॉलो नहीं किया था. बाद में मेकर्स ने उन्हें टर्मिनेशन लेटर दे दिया. मेकर्स के इस फैसले को पारस ने ‘पीआर रणनीति’ कहा था. पारस ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मुझे शो से निकाले जाने की कोई जानकारी नहीं थी, क्योंकि मेकर्स ने मेरे साथ कोई मीटिंग नहीं की थी. ना ही मुझे इस बारे में किसी ने सूचित किया. यह रातों रात किया गया. मुझे अपने मेल में रात 8 बजे टर्मिनेशन लेटर मिला, मुझे प्रोडक्शन से मैसेज मिला कि उन्होंने मुझे मेल पर टर्मिनेशन लेटर भेज दिया है और 2-4 मिनिट के अंदर ही इस पर आर्टिकल्स भी आ गए. यह सब एक पीआर रणनीति थी, मैं कहूंगा. यह शो मेरे लिए एक बुरा सपना रहा है.’

Tags: Anupamaa, Kundali Bhagya

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें