
वाराणसी. धर्म नगरी वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के एक गली में ऐसा ब्लास्ट हुआ कि पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. कुछ देर तक तो लोगों को समझ में ही नहीं आया कि धमका बम ब्लास्ट का था या फिर कोई हादसा हुआ. लेकिन जब धुंआ छटा तो लोगों देखा कि एक सीवर में ब्लास्ट हुआ, जिसका ढक्कन लगभग 12 फीट की ऊंचाई तक उड़ गया.
दरअसल, पूरा मामला चौक का है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे एक सकरी गली में सीवर में ब्लास्ट हुआ और पूरे क्षेत्र में धुंआ-धुंआ हो गया. जिस वक्त ब्लास्ट हुआ कुछ राहगीर भी वहां से गुजर रहे थे, लेकिन भगवान के आशीर्वाद से उनके साथ कोई हादसा नहीं हुआ. वरना जिस प्रकार ब्लास्ट हुआ और भारी लोहे की ढक्कन 12 फीट की ऊंचाई तक उछला उससे जान-माल को भी क्षति पहुंच सकती थी.
स्थानीय पार्षद संजय केशरी का कहना है कि ब्लास्ट बहुत तेज था, जिसके बाद अन्य सीवर के ढक्कन भी खुल गए. ब्लास्ट करीब शाम के 4 बजे की है. कई लोगों का मानना है कि भीषण गर्मी के कारण सीवर में गैस बन गई जिसके कारण ब्लास्ट हुआ. वैसे आपको बता दें कि वाराणसी में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप है. तापमान 42 डिग्री से ऊपर बना हुआ है.








