रैपिडेक्स के सहारे गाजियाबाद में मेट्रो का हो सकता है विस्‍तार, जानें कौन सी मेट्रो लाइन बढ़ाई जाएगी?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अगले माह शुरू होगी रैपिडएक्‍स
जीडीए ने शुरू की पहल

गाजियाबाद. अगले माह शुरू होने वाली देश की पहली रीजनल रेल रैपिडएक्स के सहारे मेट्रो लाइन का‍ विस्‍तार हो सकता है. इससे रैपिडएक्‍स और मेट्रो को और यात्री मिलेंगे. साथ ही, स्‍थानीय लोगों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्‍प मिलेगा. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) और दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इसके लिए मंथन शुरू कर दिया है. जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने नोएडा सेक्टर-62 से वसुंधरा कट तक प्रस्तावित मेट्रो को थोड़ा आगे बढ़ाकर साहिबाबाद के रैपिड एक्स स्टेशन से जोड़ने के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं.

रैपिडएक्‍स प्राथमिक खंड में यानी साहिबाबाद से दुहाई तक अगले माह शुरू होने जा रही है. साहिबाबाद स्‍टेशन से वैशाली मेट्रो स्‍टेशन की दूरी कम है. इसलिए वैशाली मेट्रो का विस्‍तार ज्‍यादा उपयोगी नहीं होगा. जीडीए नोएडा सेक्‍टर 62 की लाइन का विस्‍तार कर वसुंधरा कट तक लाने की योजना बना रहा है.

जीडीए इसके लिए डीएमआरसी से विस्तृत सर्वे कराएगा. इस प्रस्‍ताव में लागत कम आएगी. अभी वैशाली से मोहन नगर तक मेट्रो प्रोजेक्ट की प्रस्तावित लागत 1808.22 करोड़ और नोएडा सेक्टर-62 से वसुंधरा कट तक प्रस्तावित लागत 1517 करोड़ रुपये हैं. अब यदि जीडीए सिर्फ नोएडा सेक्टर-62 मेट्रो को ही रैपिड एक्स के साहिबाबाद स्टेशन से जोड़ने के प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ता है तो लागत 1800 करोड़ के आसपास होगी.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

दोनों प्रस्‍ताव के लिए 50 प्रतिशत अंशदान शासन से दिए जाने के जीडीए के प्रस्ताव पर हाल ही में अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई. बैठक में कहा गया कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन जैसे यूपी के अन्य शहरों में फंडिंग पैटर्न पर काम कर रहा है, उसी तरह गाजियाबाद में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग करेगा, जीडीए इसी तरह पैटर्न बनाकर पेश करे. अभी तक सबसे ज्यादा अंशदान आगरा मेट्रो के लिए 27 प्रतिशत दिया गया है.

Tags: Delhi Metro, Delhi-Meerut RRTS Corridor, DMRC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें