मिड डे मील में मिली छिपकली तो बच्चों संग भोजन करने बैठे DM अमन समीर, खाना खाते ही कही यह बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

विद्यालय की जांच के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे थे डीएम
भोजन व्यवस्था का जायजा के लिए डीएम ने बच्चों के साथ खुद भी खाया खाना

सारण. बिहार के छपरा (Chhapra) जिले में मिड डे मील (Mid Day Meal) में छिपकली (Lizard In Mid Day Meal) मिलने के कारण 40 बच्चों को तबीयत बिगड़ गयी थी. वहीं इस खबर के बीच अब छपरा के डीएम अमन समीर का एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल फोटो में डीएम कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चियों के साथ बैठकर भोजन करते दिख रहे हैं. भोजन की गुणवत्ता जांच करने के लिए डीएम अमन समीर का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. बताया जा रहा है कि अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में डीएम अमन समीर मकेर के बाघा कॉल पंचायत पहुंचे थे जहां उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का जायजा लिया और वहां की छात्राओं से बात की.

भोजन व्यवस्था में गड़बड़ी की बात निकली तो डीएम ने खुद भोजन करने की बात कही और बच्चियों के साथ भोजन करने बैठ गए. अपने साथ डीएम को भोजन करता देख बच्चियां भी काफी उत्साहित हुई और भोजन के टेबल पर ही डीएम से अपनी समस्याओं को रखा. उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनका निराकरण करने हेतु आदेश भी दिया. बाद में डीएम ने यहां की व्यवस्था से खुद का संतुष्ट बताया और कहा कि थोड़ी बहुत सुधार की गुंजाइश है जिसका निर्देश दे दिया गया है.

विद्यालय के बच्चों से डीएम ने विद्यालय के बारे में जो फीडबैक लिया वह पॉजिटिव नजर आया. कस्तूरबा गांधी विद्यालय में रहने और बच्चियों के भोजन के व्यवस्था पर डीएम ने वार्डन को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया और वहां से रवाना हो गए. गौरतलब है कि डीएम अमन समीर हाल ही में छपरा में डीएम के रूप में पदस्थापित किए गए हैं और पदभार ग्रहण करने के बाद ही लगातार वे क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं और जगह-जगह जाकर लोगों से समस्याओं का आकलन कर रहे हैं.

रक्सौल से दिल्ली जा रही सद्भावना एक्सप्रेस से पकड़े गए 21 युवक-युवतियां, यौन शोषण-एक्सटॉर्शन से जुड़ा है मामला

डीएम की यह तस्वीर उस वक्त वायरल हो रही है जब सारण जिले में स्कूल में मध्यान्ह भोजन को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां भोजन में छिपकली मिलने से 40 बच्चे बीमार हो गए. वहीं अब इस मामले में डीएम ने जांच का आदेश दे दिए हैं.

Tags: Bihar News, Chhapra News, Mid Day Meal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें