
नई दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बैटर हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen Century) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल के 65वें लीग मैच में शानदार शतकीय पारी खेली. क्लासेन का आईपीएल के इस सीजन में बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है. मुश्किल परिस्थितियों में क्लासेन ने क्लासिक पारी खेली है. क्लासेन की शानदार पारी के दम पर हैदराबाद ने अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा है.
दाएं हाथ के बैटर हेनरिच क्लासेन ने 49 गेंदों पर शतक पूरा किया. उन्होंने शतकीय पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए. क्लासेन ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की. मार्करम के आउट होने के बाद क्लासेन ने हैरी ब्रूक के साथ मिलकर चौथे विकेट पर 74 रन जोड़े. हर्षल पटेल ने क्लासेन को बोल्ड कर उनकी 104 रन की पारी का अंत किया.
Thank you Henrich Klassen, what a knock ????????????pic.twitter.com/t3t5Vuydmu
— Pratham. #OrangeArmy (@76thHundredWhxn) May 18, 2023
.
Tags: IPL 2023, Royal Challengers Bangalore, Sunrisers Hyderabad
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 21:04 IST








