एकेटीयू के स्टूडेंट्स के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, इस दिन से पंजीकरण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के छात्र-छात्राओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. जून में विभिन्न क्षेत्रों की आधा दर्जन मल्टीनेशनल कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट कराने जा रही हैं. विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से यह कंपनियां जून में छात्र-छात्राओं की चयन प्रक्रिया करेंगी. प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को 19 मई यानी शुक्रवार से पंजीकरण कराना होगा.

एकेटीयू के प्रवक्ता डॉ. पवन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट करने वाली कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करती हैं. इसमें सीमेंट की नामी कंपनी प्रिज्म जॉनसन है. यह कंपनी अपने यहां बीटेक सिविल और एमबीए छात्रों का चयन करेगी. इसी तरह शिक्षा से संबंधित इंटेलिपथ सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन कंपनी यूजी और पीजी के छात्रों का चयन बिजनेस एसोसिएट के पद पर करेगी. एक अन्य कंपनी बीटेक के छात्रों को अवसर देगी. जबकि अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एमबीए के छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों पर नौकरी देगी.

फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स 
प्रवक्ता ने आगे बताया कि विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से डेटा एनालिसिस में ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स निःशुल्क में कराया जा रहा है. एक महीने के इस कोर्स को बीटेक के छात्र-छात्राएं कर सकेंगे.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें