Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, दो दिनों में ₹980 टूटा भाव, जानें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सोने की कीमत में 480 रुपये की गिरावट
चांदी की कीमत में 530 रुपये प्रति किग्रा की कमी
सोने का भाव जानने के लिए इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें.

Gold-Silver Price Today: कमजोर ग्लोबल ट्रेंड के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 18 मई, 2023 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. 10 ग्राम सोना सस्ता होकर 60,070 रुपये का हो गया है. दो दिनों में सोना करीब 1000 रुपए सस्ता हो चुका है. आज एक किलो चांदी की दरों में भी कमी आई है और अब यह 72,750 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 480 रुपये के नुकसान के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
हालांकि, चांदी की कीमत 530 रुपये की गिरावट के साथ 72,750 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 480 रुपये की गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई’’

ये भी पढ़ें- World Oldest Gold: खुदाई में मिला सबसे पुराना सोना! सदियों से दबा था जमीन के नीचे, देखिए एक झलक

विदेशी बाजारों में सोने-चांदी में गिरावट
विदेशी बाजार में सोना और चांदी दोनों का भाव गिरकर क्रमश: 1,975 डॉलर प्रति औंस और 23.60 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे.

मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

जनवरी-मार्च में भारत में गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटी
उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी-मार्च में भारत में गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटी है. इस दौरान गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटकर 112.5 टन रहा है. जनवरी-मार्च में बुलियन इंपोर्ट बिना बदलाव 134 टन पर रहा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक जनवरी-मार्च में सोने की ग्लोबल डिमांड 13 फीसदी घटी है. इस दौरान ग्लोबल गोल्ड डिमांड 13 फीसदी घटकर 1,081 टन पर आ गई है.

Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Gold, Gold price, Gold Price Today, Silver price, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें