Prayagraj news: बिजली मित्र योजना का दिखा असर, 29 कटियामारो पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए पूरी खबर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अमित सिंह/प्रयागराज. उत्तर प्रदेश बिजली विभाग द्वारा चलाए गए अभियान " बिजली मित्र’ का असर दिखने लगा है. नाम नहीं देने की शर्त पर शिकायत करने के आधार पर अब तक प्रयागराज में 29 कटियामारो पर मुकदमा किया जा चुका है. बिजली विभाग के अनुसार यह अभियान निरंतर जारी रहेगा बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई निश्चित ही किया जाएगा. सप्ताह भर पहले बिजली मित्र वेबसाइट के माध्यम से 46 सूचनाएं प्राप्त हुई थी. जिसमें 29 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई.

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने कुछ दिन पहले बिजली मित्र की वेबसाइट को अपडेट किया कहा गया कि अब इस पर सूचना देने वालों को अपना नाम पता मोबाइल नंबर ईमेल आईडी दर्ज करने की कोई जरूरत नहीं है. सिर्फ इस पर बिजली चोरी की सूचना ही दी जाए, सूचना वेबसाइट के माध्यम से अधिशासी अभियंता को भेजी जाएगी फिर वह एसडीओ को भेजेंगे. शिकायतों को फाफामऊ के अधिशासी अभियंता एसपी ठाकुर, बमरौली के मनोज गुप्ता, रामबाग के आर्यन सिंह ने हाल के पी के सिंह ने जांच किया. इस दौरान 29 जगह बिजली चोरी पकड़ी और कार्रवाई किया.

ऐसे करें शिकायत
बिजली मित्र को पावर कारपोरेशन की वेबसाइट www.upenergy.in के होम पेज पर जाना होगा. वहां bijlimitra.uppcl.org पर क्लिक करते ही शिकायत के लिए पेज खुलेगा. इसमें बिजली चोरी करने वालों का नाम दर्ज करना होगा. बिजली कहां चोरी हो रही है इस स्थान को अवश्य भरना होगा. जिले का नाम, संबंधित केंद्र का नाम देना होगा. सूचना किसी भी साइबर कैफे के माध्यम से या मोबाइल से भेजी जा सकती है. इसमें जानकारी देने वाले का नाम और पता लिखने की जरूरत नहीं है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें