अच्छी कद काठी, सुंदर चेहरा, पहली सैलेरी महज 7 हजार, आज करोड़ों कमाते हैं इस टॉप एक्ट्रेस के हसबैंड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों वह कियारा आडवाणी संग खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने से पहले सिद्धार्थ को काफी लंबा स्ट्रगल करना पड़ा था. हालांकि करियर की शुरुआत उन्होंने करण जौहरी की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (Student of the Year) से की थी. लेकिन इसके बावजूद उनके करियर का ग्राफ कुछ खास तेजी से नहीं बढ़ रहा था. बाद में सिद्धार्थ ने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री हिट हीरो की लिस्ट में अपनी जगह बनाई. (फोटो साभार: Instagram@sidmalhotra)

सिद्धार्थ मॉडलिंग की दुनिया का एक मशहूर चेहरा रहे हैं. उन्होंने भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी मॉडलिंग के जरिए खूब नाम कमाया. लंबे समय तक मॉडलिंग करने के बाद उन्होंने सिनेमा की ओर रुख करने का फैसला किया. (फोटो साभार: Instagram@sidmalhotra) अपने करियर की शुरुआत में सिद्धार्थ ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले सिद्धार्थ प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म फैशन में नजर आने वाले थे, लेकिन बात नहीं बन पाई थी. फिर बाद में उन्होंने वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ डेब्यू किया था. ये तीनों स्टार्स की ही डेब्यू फिल्म थी. (फोटो साभार: Instagram@sidmalhotra) सिद्धार्थ ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शाहरुख खान की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के लिए करण जौहर के साथ काम किया. इसके बाद ही उन्होंने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी. (फोटो साभार: Instagram@sidmalhotra) सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिद्धार्थ ने कड़ा संघर्ष किया है.एक्टर ने अपने इंटरव्यू में खुद बताया था कि उनकी पहली सैलेरी महज 7 हजार रुपये थी. एक्टर ने आगे कहा कि इन पैसों को उन्होंने अपनी मां को दे दिया था, क्योंकि उस दौरान उनके पास अपना अकाउंट नहीं था. (फोटो साभार: Instagram@sidmalhotra) सिद्धार्थ की कद-काठी और लुक काफी अच्छी है, ऐसे में उन्हें कभी भी रिजेक्शन का सामना नहीं करना पड़ा है. सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने करियर में भले ही कम काम किया हो लेकिन अच्छा ही काम किया है. (फोटो साभार: Instagram@sidmalhotra) सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कियारा आडवाणी संग चार साल डेट करने के बाद इसी साल 7 फरवरी 2023 को शादी की है. दोनों की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से की गई थी. वहीं शादी के बाद कपल की तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था. (फोटो साभार: Instagram@sidmalhotra) सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म योद्धा को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पाटनी और राशि खन्ना लीड रोल में नजर आएंगी. (फोटो साभार: Instagram@sidmalhotra) वहीं फिल्मों की बात करें तो बताया जाता है कि सिद्धार्थ एक फिल्म के लिए करीब 6 से 8 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. वहीं हर महीने की कमाई 1 से लेकर 1.4 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है.(फोटो साभार: Instagram@sidmalhotra)

 

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें