Allahabad University Admission 2023-24: अगर आप भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं और यह जानना चाह रहे हैं, कि यहां पर एडमिशन कैसे मिलेगा, तो हम आपके लिए सभी जानकारियां लेकर आए हैं. ध्यान दें कि फिलहाल विश्वविद्यालय में पीजी कोर्सेज के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा, पोस्ट ग्रेजुएशन एडमिशन टेस्ट PGAT 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है.
एमए, एमएससी, एमकॉम समेत अन्य पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए PGAT-2023 का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई थी. जिसे बढ़ाकर अब 20 मई कर दिया गया है. पीजी कोर्सेज में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर आवेदन जमा करा सकते हैं.
आपके शहर से (इलाहाबाद)

Shani jayanti 2023: शनि जयंती पर इस बार बन रहा खास संयोग, कल इस मंदिर में साढ़ेसाती दूर करने को उमड़ेंगे भक्त

अतीक-अशरफ मर्डर केस: बयान-वीडियो से मिले अहम सुराग, चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में SIT

ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग के साइंटिफिक सर्वे पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी

Allahabad University: बढ़ गई है आवेदन की आख़िरी तारीख, इस लिंक पर क्लिक करके भर लें फार्म

आजाद पार्क की शोभा बढ़ा रहे ये ” विशेष हाथी-घोड़े”, दर्शकों के बीच आकर्षण का बने केंद्र

अतीक-अशरफ मर्डर केस: जांच के लिये प्रयागराज पहुंची न्यायिक आयोग की टीम, 60 लोगों के बयान होंगे दर्ज

अतीक-अशरफ मर्डर केस: रिमांड में शूटर्स ने नहीं उगले राज, अब नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में SIT

खाने-पीने के हैं शौकीन तो प्रयागराज की ये कचौरी जरूर करें ट्राई, ऐसा स्वाद जो जीवन भर रहेगा याद

UP Weather: आसमान से बरस रही आग, प्रयागराज में पार 45 के पार, जारी रहेगा गर्मी का सितम

दक्षिण संस्कृति को देखने जाएंगे MNIT के विद्यार्थी, जानिए युवा संगम कार्यक्रम का उद्देश्य
सीयूईटी से होगा एडमिशन
वहीं ग्रेजुएशन कोर्सेज की बात करें तो, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, CUET UG परीक्षा के माध्यम से एडमिशन दिया जाएगा. इस साल सीयूईटी परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परीक्षा का आयोजन 21 मई से किया जा रहा है. वहीं परीक्षा का रिजल्ट जून के तीसरे सप्ताह में आएगा. इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से काउंसलिंग का शेड्यूल घोषित किया जाएगा.
कितना रहता है कट ऑफ
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लिए सीयूईटी यूजी के कट-ऑफ की बात करें तो, पिछले साल बीएड कोर्स के लिए OBC वर्ग का कट-ऑफ 621 अंक, ईडब्ल्यूएस के लिए 375 एवं एससी के लिए 101 अंक कट ऑफ़ था. वहीं बीकॉम के लिए अनारक्षित वर्ग का कट ऑफ 425.2 था, तो OBC के लिए यह 343 था. इसके अलावा बीएएलएलबी कोर्स के लिए 556 से अधिक अंक कट ऑफ था. वहीं ईडब्ल्यूएस के लिए यह 517 था.
ये भी पढ़ें-
UPSC की परीक्षा पास कर बने IRS, लगा 25 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शाहरूख के बेटे से है कनेक्शन
Celeb Education: होश उड़ा देंगी अनुपमा और गोपी बहू की डिग्रियां, पर्दे के पीछे बोलती हैं खूब अंग्रेजी
.
Tags: Admission Guidelines, Allahabad university
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 16:14 IST








