Jhansi News : झांसी के इस गांव में नहीं हो रही लड़कों की शादी, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी. झांसी के एक गांव में रहने वाले युवाओं की शादी नहीं हो पा रही है. शादी न हो पाने का कारण है बिजली. जी हां, आजादी के 76 साल बीत जाने के बाद भी झांसी के कटेरा क्षेत्र के पुरैना गांव में बिजली नहीं पहुंच पाई है. बिजली न होने की वजह से कोई व्यक्ति अपनी बेटी की शादी इस गांव में नहीं करना चाहता है. बिजली न होने की वजह से यहां पानी भी नहीं आता है.गांव की महिलाओं को पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता है.

पुरैना गांव की महिला हीराबाई ने बताया कि बिजली न होने की वजह से न गांव में पानी आता है और न ही अन्य कोई मूलभूत सुविधाएं हैं. आज भी हमें लालटेन जला कर काम चलाना पड़ता है. सरकार ने मिट्टी का तेल बंद कर दिया तो अब खाने वाले तेल या डीजल से दीया जला के रोशनी करने को मजबूर हैं. एक अन्य महिला ने बताया कि दिन का आधा समय तो पानी भरने में चला जाता है. 5 बजे के बाद अंधेरा होते ही घर में बंध जाते हैं. आम जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है.

बिजली और पानी की समस्या से टूट रहा रिश्ता
गांव में रहने वाले एक युवक कबीर ने बताया कि जब भी कोई व्यक्ति अपनी बेटी का रिश्ता लेकर गांव में आता हैं तो वह यहां बिजली और पानी की समस्या को देखकर रिश्ता करने से मना कर देता है . वह साफ कहते हैं कि अपनी बेटी को ऐसे गांव में नहीं भेज सकते जहां बिजली पानी जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं. गांव के प्रधान ने कहा कि बिजली और पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. यह समस्या जल्द ही हल कर ली जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 17:52 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें