
राजाराम मंडल/मधुबनी. कहते हैं कि छोटे-छोटे प्रयास बड़ी सफलता की कहानी गढ़ते हैं. बिहार में भी इन दिनों बहुत तेजी से छोटे-छोटे प्रयास कर लोग सफलता प्राप्त कर रहे हैं. खासकर बात अगर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की की जाए तो विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही हैं.
ऐसी महिलाओं के लिए जिनके पास पूंजी का अभाव है और खेत खलिहान के लिए भी जमीन का बड़ा टुकड़ा नहीं है, वह घर पर ही छोटे-छोटे प्रयास कर मशरूम की खेती से आर्थिक रूप से संपन्न हो रही हैं. मधुबनी जिला में भी swera मशरूम कैफेसे जुड़ कर लगभग डेढ़ सौ महिलाएं मशरूम का उत्पादन कर रही हैं.
150 महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण
दरअसल, लॉकडाउन के दौरान घर लौटने के बाद मशरूम टीम के फाउंडर प्रकाश मंडल, बैद्यनाथ मंडल, रामेंद्र ठाकुर ने मिलकर मधुबनी शहर के गिलेशन बाजार में swera मशरूम कैफे खोला. यहां वे लोग मशरूम के 100 से अधिक डिशेज लोगों को खिलाते हैं. यह टीम अपने इलाके की महिलाओं को मशरूम का उत्पादन करने के लिए प्रेरित कर रही हैं.
अभी ये लोग 150 महिलाओं को अपने से जोड़कर मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दे रहे हैं. इससे एक तो महिलाएं आर्थिक रूप से सबल होंगी, तो वहीं दूसरी ओर, swera मशरूम कैफे के रूप में इन्हें लोकल में ही इनका उत्पाद खरीदने के लिए बाजार भी मिल जाएगा.
25 लोगों को रोजगार दे रहाswera मशरूम कैफे
तीन दोस्तों के द्वारा मिलकर शुरू किए गए इस swera मशरूम कैफे को खुले भले ही कम ही समय हुआ है, लेकिन अपनी लगन के दम पर इन लोगों को पटना में अवार्ड भी मिल चुका है. मशरूम टीम के फाउंडर प्रकाश मंडल, बैद्यनाथ मंडल, रामेंद्र ठाकुर कहते हैं कि उन लोगों की चाहत सिर्फ खुद को आर्थिक रूप से मजबूत करने की नहीं है, बल्कि वे लोग रोजगार को बढ़ावा देना चाहते हैं. उनके swera मशरूम कैफे से अभी 25 लोगों को रोजगार मिला हुआ है. साथ ही 150 महिलाओं को मशरूम उत्पादन से जोड़ा गया है. आने वाले दिनों में उनके अभियान से और भी लोग जुड़ेंगे.
.
Tags: Bihar News in hindi, Madhubani news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 17:47 IST








