74 साल के पेंटल की आज भी भर आती हैं आंखें, जब याद आते हैं पापा के शब्द, स्टेशन पर कहा था ‘अगर मेरे बेटे हो तो..’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. फिल्मी दुनिया में पुराने दौर के कलाकारों की आज भी एक छवि बनी हुई है. जैसे ही उनकी बात आती है तो उनका चेहरा सामने आ जाता है. ऐसे ही एक बीते दौर के कलाकार हैं पेंटल (Paintal). उनका असल नाम कंवरजीत पेंटल है लेकिन फिल्म जगत में उन्हें पेंटल के नाम से ही पहचाना जाता है. पुराने दौर की फिल्मों में इन्होंने अपने कॉमिक अंदाज से एक अलग ही जगह बनाई थी. पेंटल अब 74 साल के हो गए हैं और एक्टिंग की शिक्षा देते हैं. पेंटल ने लंबा समय बॉलीवुड में निकाला है लेकिन उन्हें आज भी वह दिन याद है, जब वे पहली बार मायानगरी की तरफ रुख कर रहे थे.

पेंटल का जन्म 22 अगस्टत 1948 को पंजाब में हुआ था. उनके भाई सरबजीत पेंटल हैं, जिन्हें सभी गुफी पेंटल के नाम से जानते हैं. इन्होंने ‘शकुनी मामा’ का किरदार निभया था. पेंटल ने अपने फिल्मी कॅरियर में ‘जवानी दीवानी’, ‘रफू चक्कर’, ‘बावर्ची’, ‘पिया का घर’, ‘जंगल में मंगल’, ‘परिचय’, ‘हीरा पन्ना’, ‘सिक्के’, ‘सत्ते पे सत्ता’ जैसी कई खास फिल्मों में काम किया है.

Kanwarjit Paintal, Kanwarjit Paintal career, Kanwarjit Paintal life journey, Kanwarjit Paintal movies, who is brother of Kanwarjit Paintal, vikram betal, bawarchi, Kanwarjit Paintal movies, Kanwarjit Paintal photo, Kanwarjit Paintal now, Kanwarjit Paintal starting days, bollywood famous comedian, bollywood latest news

(twitter@FilmHistoryPic)

पिता की बातें दिल में उतर गईं
पेंटल ने करीब 200 से भी ज्यादा फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई है. उन्होंने बॉलीवुड के तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम किया है. हाल ही इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंन उस दौर को याद किया जब वे फिल्मी दुनिया में आने की तैयारी में थे. पेंटल का कहना था, ‘मैं पढ़ाई में इतना अच्छा नहीं थी और कई बार फेल हो जाया करत था. इसके बाद मैंने एक्टिंग की दुनिया में आने का निर्णय लिया. एक्टिंग की पढ़ाई के लिए जब मैं घर से निकला तो पिताजी स्टेशन तक छोड़ने आए थे. तब उन्होंने मुझसे कहा था तुम अच्छे स्टूडेंट नहीं रहे हो, लेकिन अगर तुम मेरे बेटे हो तो अब तुम कुछ अच्छा करोगे. पिताजी के इन शब्दों ने मेरी जिंदगी बदल दी.’ पेंटल ने घर की आर्थिक तंगी को लेकर भी जिक्र किया और बताया कैसे उनका अपनी जगह बनाना जरूरी था ताकि​ वे परिवार की सहायता कर सकें.

Kanwarjit Paintal, Kanwarjit Paintal career, Kanwarjit Paintal life journey, Kanwarjit Paintal movies, who is brother of Kanwarjit Paintal, vikram betal, bawarchi, Kanwarjit Paintal movies, Kanwarjit Paintal photo, Kanwarjit Paintal now, Kanwarjit Paintal starting days, bollywood famous comedian, bollywood latest news

(twitter@FilmHistoryPic)

पिताजी के साथ का यह किस्सा याद करते हुए आज भी पेंटल की आंखें भर आती हैं. उन्होंने पढ़ाई में नहीं लेकिन एक्टिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया. एक वक्त ऐसा था जब हर दूसरी फिल्म में पेंटल का किरदार हुआ करता था. पेंटल ने फिल्मों के साथ ही टीवी की दुनिया में भी काफी नाम कमाया है. ‘विक्रम बेताल’, ‘श्श्श्श कोई है’, ‘महाभारत’ जैसे कई शोज किए हैं.

Tags: Comedian, Entertainment Special

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें