सिर्फ 270 रुपये में खरीद लिए 3 बंगले, वह भी इस खूबसूरत देश में, पड़ोसियों की आंखें भर आईं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आज के दौर में घर खरीदना किसी के लिए भी आसान नहीं. लोग वर्षों मेहनत करते हैं. एक-एक पैसा बचाते हैं तब जाकर एक छोटा सा मकान ले पाते हैं.लेकिन कैलिफ़ोर्निया की एक महिला ने सिर्फ 270 रुपये में 3 घर खरीद लिए. सौदा इतना शानदार था कि मह‍िला फ्लाइट लेकर तुरंत पहुंच गई और चटपट अपने नाम करा लिया. इतना ही नहीं, जब वह पहुंची तो देखकर पड़ोसियों की आंखें भर आईं. उन्‍होंने भव्‍य स्‍वागत किया. मह‍िला का इरादा घर को भव्‍य आर्ट गैलरी बनाने का है. ताकि इसकी एक अलग पहचान बन सके. उसने काम भी शुरू करा दिया है. वह महीनों से यहीं रह रहीं है और काम करवा रहीं है.

कैलिफोर्निया की रहने वाली रुबिया डेनियल ने इसकी पूरी कहानी इनसाइडर के साथ शेयर की है. उन्‍होंने बताया, जैसे ही मैंने पहली बार सुना कि इटली में सस्‍ते घर बिक रहे हैं, मैं खुद उन्‍हें देखना चाहती थी. मैं चक‍ित थी कि आख‍िर यह कैसा होगा. मैंने रिसर्च की और तीन दिन के अंदर ही वहां जाने के लिए फ्लाइट का टिकट ले लिया. यह जगह इटली के एक छोटे से शहर मुसोमेली में थी. यह पूरा शहर भूत बंगला बनता जा रहा था क्‍योंकि लोग इसे छोड़कर शहरों की ओर भाग रहे थे. सरकार इस जगह को फ‍िर से बसा हुआ देखना चाहती थी, इसल‍िए औने-पौने दाम पर बेचा जा रहा था.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें