ज्योतिष शास्त्र: यह 5 उपाय बदल देंगे आपका जीवन, रंक से बन सकते हैं राजा!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार. धार्मिक ग्रंथों में सनातन धर्म के लोगों का उत्थान करने के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं. कुछ उपाय शारीरिक विकास को लेकर हैं, तो कुछ मानसिक तौर पर विकसित करने के लिए बताए गए है. वैसे ही पांच ऐसी बातें बताई गई हैं जो गरीब से गरीब व्यक्ति को भी राजा बना सकती है, यानी ऐसी पांच बातों का पालन करने के बाद कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को बदल सकता है. यह सभी बातें आपके जीवन को बदलने का काम करेंगी, साथ ही आपको एक अच्छा व्यक्ति बनने में भी काफी मददगार साबित होंगी.

आज हम उन पांच बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका पालन करने के बाद कोई भी व्यक्ति निर्धन नहीं रहेगा. यह पांच बातें मानने से आपको वह सब कुछ मिलेगा जिसकी आपको ज्यादा जरूरत है. आइए जानते हैं ऐसी बातें जो आपको और आपके जीवन को बदल देंगी. आज के दौर में हर कोई व्यक्ति धन कमाना चाहता है और धन कमाकर वह एक बड़ा आदमी बनना चाहता है. बड़ा आदमी बनने के लिए यह पांच बातें आपके जीवन में बहुत कुछ बदलाव कर देंगी.

इन पांचों बातों को जानने के लिए हमने ज्योतिष शास्त्र के जानकार डॉ शक्तिधर शास्त्री से बातचीत की. ज्योतिष शास्त्र के जानकार डॉ शक्तिधर शास्त्री ने सवाल का जवाब देते हुए कहां की इस दुनिया में कोई भी व्यक्ति गरीब नहीं रहना चाहता है. प्राचीन समय में एक संत ने एक गरीब बच्चे को यह पांच बातें बताई थी, जिसे जानने और उन्हें मानने के बाद उसका जीवन बदल गया था. कथा के अनुसार…

पहली बात:- कथा के अनुसार यदि आप अपना घर चलाने के लिए काम करते हैं और आप घर को चलाने के लिए पैसा कमा कर लाते हैं, तो घर में कभी भी इस बात पर चर्चा नहीं करनी चाहिए कि आपने वह धन कैसे कमाया है. अपने परिश्रम की बात किसी को भी नहीं बतानी चाहिए.

दूसरी बात:- कथा के अनुसार यदि आपके मित्र, परिजन, परिवार संबंधी या अन्य लोग आपको किसी काम को करने के लिए कह रहे हैं तो उसे जरूर करना चाहिए. धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि पंच परमेश्वर यानी 5 लोग यदि मिलकर आपको कोई बात कह रहे हैं तो उसे जरूर करना चाहिए. पंच परमेश्वर की बात भगवान की बात मानी गई है, इसलिए वह काम जरूर करना चाहिए जिससे 5 लोग कह रहे हैं.

तीसरी बात:- कथा के अनुसार यदि आप कहीं पर कार्य करते हैं और वहां के अधिकारी या मालिक आपसे कोई काम बोल रहे हैं तो उसे जरूर मानना चाहिए. साथ ही जिस जगह आप कार्य करते हैं उनसे कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए. यह काम करने से आप सुखी रहेंगे और आपका अधिकारी या मालिक आपसे हमेशा लगाओ रखेगा.

चौथी बात:- यदि कोई अकेला व्यक्ति हो, दो व्यक्ति हो या ज्यादा व्यक्ति मिलकर कोई अनुचित कार्य जैसे चोरी, डकैती या अन्य कोई भी कार्य कर रहे हैं तो उसे अनदेखा करना चाहिए. ऐसा करने से भी आप सुखी रहेंगे, लेकिन इसमें ध्यान देने वाली बात है कि आपको सच भी बोलना है, इसलिए यदि कोई आपसे कुछ जानकारी चाह रहे हैं तो उन्हें सही जानकारी जरूर देनी चाहिए. ऐसा करने से भी आप सुखी रहेंगे.

पांचवी बात:- यदि आप किसी मार्ग में जा रहे हैं और आपके दाएं और बाएं किसी भी धर्म या समुदाय का कोई धार्मिक स्थल आता है जहां पर प्रार्थना या किसी भी प्रकार से पूजा होती है तो वहां प्रणाम जरूर करनी चाहिए. वह धार्मिक स्थान किसी भी धर्म या फिर समुदाय का हो आपके वहां पर प्रणाम करने से आप पर सभी देवी-देवताओं के कृपा बनी रहेगी.

ज्योतिष शास्त्र के जानकार डॉ शक्तिधर शास्त्री बताते हैं कि यह पांच बातें मानने से कोई भी व्यक्ति धनवान बन सकता है. यदि आपके द्वारा इन पांचों बातों का पालन नियमित रूप से किया जा रहा है, तो आप पर सभी देवी देवताओं की कृपा बनी रहेगी जिसका लाभ आपको जरूर मिलेगा.

Tags: Haridwar, Life18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें