
इंसान की जिंदगी में जितनी भी चुनौतियां आएं, अगर वो उनका बढ़चढ़कर सामना करता है तो वो उनसे जीत सकता है. इस बात का जीता जागता उदाहरण ब्रिटेन की एक टिकटॉकर निकी लिली (Nikki Lilly) हैं. निकी को बेहद विचित्र मेडिकल कंडीशन (weird medical condition) है जिसकी वजह से उनका चेहरा पूरी तरह बिगड़ चुका है पर फिर भी वो खुद को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मानती हैं और दूसरी लड़कियों को भी यही सिखाती हैं कि अपने आपको अपना लेना जरूरी है.
ब्राइट साइड न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार निकी को इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं जबकि टिकटॉक पर उन्हें 90 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. निकी अपनी जिंदगी से जुड़े वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं. कई बार वो मॉडल की तरह फोटो खिंचवाकर भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं पर उन्हें एक अजीबोगरीब मेडिकल कंडीशन है जिसके बारे में वो मुखर होकर सोशल मीडिया पर बताती हैं.
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 14:39 IST








