PSEB 12th Result 2023 Date: आ गई पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट की ऑफिशियल डेट, इस दिन जारी होंगे नतीजे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

PSEB Punjab Board 12th Result 2023 Date: पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र छात्राओं के लिए अहम जानकारी है. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, PSEB ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की डेट घोषित कर दी है. बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के होम पेज पर इसे लेकर एक शॉर्ट नोटिस उपलब्ध कराया है. जिसमें बताया गया है कि पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे 31 मई तक या उससे पहले जारी किए जाएंगे.

ऐसे में पंजाब बोर्ड 12वीं के 3 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का रिजल्ट को लेकर इंतज़ार जल्द ही समाप्त होने वाला है. इससे पहले बोर्ड ने 22 मार्च से 27 अप्रैल तक सीनियर सेकेण्डरी परीक्षा आयोजित की थी. बोर्ड के वाइस चेयरमैन वरिंदर भाटिया प्रेस कॉन्फ्रेंन्स के माध्यम से नतीजे जारी करेंगे.

तीनों स्ट्रीम के आएंगे रिजल्ट
जानकारी के अनुसार पंजाब बोर्ड 12वीं के आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स तीनों संकाय के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे. इसके साथ ही छात्रों के अंक, ओवरऑल पास पर्सेंटेज और टॉपर लिस्ट भी घोषित की जाएगी. रिजल्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध कराए जाएगा. जिसे स्टूडेंट अपने रोल नंबर से चेक कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-
UPSC Prelims Exam: सरकारी नौकरी चाहिए तो तुरंत करें ये काम, खुद IAS ने दी सलाह, नोट करें गुरुमंत्र
इन सस्ते मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए NEET में कितनी रैंक चाहिए

Tags: Board result, Board Results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें