MP में बड़ा सड़क हादसा, बस और ट्रॉले की भिड़ंत में मां-बेटी समेत 5 की मौत, 15 घायल  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुनील हंचोरिया/ शाजापुर. मध्‍य प्रदेश के शाजापुर जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने की खबर आयी है. एक यात्री बस और ट्राले की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इसमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे की शिकार स्लीपर बस शारदा ट्रेवल्स की बताई जा रही है, जोकि उत्तर प्रदेश से अहमदाबाद की ओर जा रही थी. इसी दौरान मक्सी थाना क्षेत्र के उज्जैन रोड पर ट्रॉले से इसकी भिड़ंत हो गई. हादसे के वक्त अधिकांश लोग सो रहे थे. टक्कर होते ही बस में अफरातफरी मच गई. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस ने घायल लोगों को तुरंत घटनास्थल से उज्जैन अस्पताल रवाना किया, जहां उनका उपचार जारी है. हादसे के बाद शाजापुर कलेक्टर किशोर कान्याल और एसपी यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे. ट्रैफिक विभाग, आरटीओ और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया.

.

FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 12:41 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें