VIDEO: दो कैच ड्रॉप…दो रन आउट भी हुए मिस….दिल्‍ली जीती, फिर भी बदनसीबी का मारा रहा गेंदबाज, खाली हाथ लौटा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम ने पंजाब किंग्‍स को हराकर उनका पूरा खेल बिगाड़ दिया. दिल्‍ली तो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है लेकिन अब उन्‍होंने पंजाब को भी बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है. शिखर धवन के धुरंधरों ने आखिरी ओवर तक संघर्ष किया लेकिन अंत में डेविड वार्नर की टीम ने बाजी मारी. मैच के दौरान दिल्‍ली का एक गेंदबाज बदनसीबी का मारा रहा. शानदार गेंदबाजी करने के बावजूद वो इस मैच में एक भी विकेट नहीं निकाल पाया. एनरिक नॉर्किया ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को मैच का असली हीरो बताया.

कुलदीप यादव ने इस मैच के दौरान बेहद शानदार गेंदबाजी की. उन्‍होंने अपने तीन ओवरों में महज 21 रन दिए. इस दौरान कुलदीप ने दो बार विकेट निकालने के मौके भी बनाए. इन दोनों ही मौकों पर साथी क्रिकेटर्स से उन्‍हें धोखा मिला. कैच ड्रॉप करने के कारण वो विकेट से महरूम ही रहे. यही वजह है कि हर कोई इस वक्‍त कुलदीप की तारीफ कर रहा है. इसके अलावा दो रनआउट भी मिस हुए.

एनरिक नार्किया-यश ढुल ने किया निराश

आठवें ओवर के दौरान कप्‍तान ने कुलदीप यादव को गेंदबाजी अटैक पर लगाया. पूरे ओवर में उन्‍होंने चार ही रन दिए. ऐसे में आखिरी गेंद पर लियाम लिविंगस्‍टन खराब शॉट खेलकर मिडविकेट की दिशा में आसान कैच दे बैठे. यहां मौजूद एनरिक नॉर्किया ने इसे ड्रॅाप कर दिया. केवल इतने से ही कुलदीप यादव की बदनसीबी खत्‍म नहीं हुई. अगले ओवर में शुरुआती तीन गेंदो पर उन्‍होंने दो ही रन दिए थे.

रनों के दबाव में इस बार अर्थव तायडे ने लांगऑन पर खराब शॉट खेला. वहां यश ढुल मौजूद थे. उनके पास आसान कैच लपकने का मौका था. हालांकि वो भी चूक गए. बाद में इन दोनों ही बैटर्स ने अपने अर्धशतक पूरे किए. लिविंगस्‍टन तो 94 रन बनाने में कामयाब रहे.

मैच के बाद एनरिक नॉर्किया ने कुलदीप यादव को लेकर कहा, “मैं जरूर कहूंगा कि कुलदीप यादव आज हमारा बेस्‍ट गेंदबाज था. कैच छोड़कर हमनें उनके लिए चीजों को मुश्किल बना दिया.”

Tags: Delhi Capitals, IPL 2023, Kuldeep Yadav, Punjab Kings

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें