महिला के इस कारनामे ने पुलिस को भी किया हैरान! AIIMS में आए मरीजों को बनाती थी शिकार, ऐसे आई पकड़ में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों से इलाज के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने एम्स में फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रही आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि महिला इलाज के बहाने लोगों से मोटी रकम ऐंठ रही थी. दक्षिण जिला के हौजखास थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है. महिला ने उत्तराखंड के एक शख्स से बेटी के इलाज के बदले 96 हजार रुपये लिए थे. उसके बाद वह गायब हो गई थी. पीड़ित परिवार ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से फर्जी महिला डॉक्टर के फोटो निकलवाकर गार्ड्स और बाकी लोगों को दिखाए. इसके बाद महिला को एम्स के ओपीडी के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपित महिला डॉक्टरों का कोट पहनकर ओपीडी के आसपास घूमती थी. महिला माइक्रोबायोलॉजी से बीएससी और फॉरेंसिक साइंस से एमएससी की हुई है. आरोपित महिला खुद को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का डॉक्टर बताती थी. इसके बाद मरीजों के इलाज में तेजी लाने का झांसा देकर उनसे आर्थिक धोखाधड़ी करती थी.

इंडिय एक्सप्रेस के मुताबिक पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), दक्षिण, चंदन चौधरी ने कहा कि 18 अप्रैल को पुलिस को हौज खास पुलिस स्टेशन में हरिद्वार के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत मिली, जिसमें कहा गया था कि 21 मार्च को जब वह अपनी बेटी के इलाज के लिए एम्स आया था , वह जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर का चोला पहने एक महिला से मिला. पुलिस ने कहा कि महिला ने खुद को एम्स के डॉक्टर के रूप में पेश किया और तेजी से इलाज का झांसा देकर उससे यूपीआई के जरिए 96,000 रुपये ले लिए.

पुलिस ने कहा कि उसने उस व्यक्ति से 10 दिनों के बाद मिलने के लिए कहा, लेकिन बाद में उसकी कॉल को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया. इसके बाद, मामले की जांच शुरू की गई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया. पुलिस ने कहा कि आरोपी को एम्स ओपीडी के पास जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर का कोट पहना हुआ पाया गया, जिस पर उसका नाम सिला हुआ था और उसे पकड़ लिया गया.

Tags: Delhi AIIMS, Delhi police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें