Meerut Gold Price: सोने व चांदी के रेट में फिर हुई गिरावट, यह है आज के भाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर, मेरठः मेरठ सर्राफा बाजार से जो भी उपभोक्ता सोने व चांदी के आभूषण खरीदने के लिए आज बाजार जाना चाहते है, उनके लिए राहत भरी खबर है. सोने व चांदी दोनों की ही कीमत में गिरावट दर्ज हुई है. सोने में ₹300 की गिरावट के साथ 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम ₹61,900 रेट दर्ज हुआ है.

चांदी की बात की जाए तो ₹100 की गिरावट के साथ चांदी ₹72 350 प्रति किलो दर्ज हुई है. जबकि बुधवार की बात की जाए तो दोनों की कीमत में ही काफी उछाल देखा गया था. सोने का दाम जहां ₹62,200 प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट पहुंच गया था. वहीं चांदी भी ₹72,450 दर्ज हुई थी.

यह है 22 व 18 कैरेट के दाम
भले ही सोने की कीमत में मामूली से ही गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन इसका अन्य कैरेट पर असर देखने को मिलता है. मेरठ सर्राफा बाजार से आप सोने के आभूषण खरीदना जाएंगे. तो 22 कैरेट लिए आपको ₹56,741, चुकाने होंगे. इसी तरह डायमंड की ज्वेलरी में प्रयोग होने वाले 18 कैरेट के लिए 46,425 व 14 कैरेट के लिए 36,108 रुपए प्रति 10 ग्राम देने होंगे. जबकि बुधवार को 22 कैरेट के लिए 57,016, 18 कैरेट के लिए 46,649, रुपए व 14 कैरेट के दाम ₹36,283 रुपए प्रति 10 ग्राम उपभोक्ताओं को चुकाने थे.

आपके शहर से (मेरठ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

चांदी के रेट में भी गिरावट
बुधवार को जांच चांदी तेवर दिखाते हुए ₹650 की बढ़ोतरी के साथके साथ 72450 पहुंच गई थी. इसमें भी ₹100 की गिरावट हुई है. अब चांदी भी ₹72350 प्रति किलो पहुंच गई हालांकि यह मामूली गिरावट है. लेकिन जिस तरीके से बुधवार को रेट बढ़े थे उससे अनुमान लगाया जा रहा था कि रेट और भी ज्यादा बढ़ेंगे.

Tags: 24 carat gold price, Gold Price Today, Meerut news, Silver Price Today, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें