Chandigarh-Manali Highway: चकाचक हुआ रोड, 100 की स्‍पीड से चलेगी गाड़ी, जल्दी पहुंच जाएंगे कुल्‍लू-मनाली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

इसी महीने कीरतपुर-नेरचौक सेक्‍शन को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा.
हाईवे के बनने से कीरतपुर चौक से नेरचौक तक की दूरी 37 किलोमीटर कम हो जाएगी.
चंडीगढ़ से मनाली पहुंचने में 9 की बजाय 6 घंटे लगेंगे.

Chandigarh Manali Highway : अगर आप हिमाचल प्रदेश की फेमस जगह मनाली जा रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. कीरतपुर से नेरचौक तक नेशनल हाइवे को 4 लेन में करने का काम करीबन पूरा हो गया है. बहुत जल्द यहां से यातायात शुरू करने की उम्मीद है. इस हाइवे के बनने के बाद कीरतपुर चौक से नेरचौक तक की दूरी 37 किमी ही रह जाएगी. जिसके बाद चंडीगढ़ से मनाली जाने में 8 घंटे लगने वाला समय घटकर 6 घंटे का रह जाएगा.

इस हाईवे के बनने से कीरतपुर चौक से नेरचौक तक की दूरी 37 किलोमीटर कम हो जाएगी. कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन शुरू होने से चंडीगढ़ से मनाली पहुंचने में आठ की बजाय 6 घंटे लगेंगे. वहीं कुल्लू, हमीरपुर, और मंडी के लोगों को भी इसका लाभ होगा. इस फोरलेन से मां नयना देवी के मंदिर, गोबिंद सागर झील और एम्स बिलासपुर तक पहुंचने में आसानी होगी. नेरचौक से आगे मनाली तक भी हाईवे को फोरलेन करने का काम जोर-शोर से जारी है. जून 2024 तक चंडीगढ़-मनाली हाईवे के फोरलेन होने की उम्‍मीद है.

ये भी पढ़ें-  देश में किसी भी तीर्थ स्थल जाना हो, बस पकड़ लीजिएगा वंदे भारत, 3 महीनों में पूरा हो जाएगा ये ड्रीम

100 की स्‍पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां 
कीरतपुर से नेरचौक तक हाईवे के फोरलेन हो जाने से गाड़ियां रेंग कर नहीं चलेंगी. अब तक हाईवे के टू लेन होने की वजह से भारी ट्रैफिक की वजह से गाड़ियां ज्‍यादा स्‍पीड से नहीं चल सकती. इस वजह से चंडीगढ़ से मनाली सहित अन्‍य स्‍थानों पर पहुंचने में ज्‍यादा समय लगता है. लेकिन, हाईवे के फोरलेन हो जाने से यहां कारें और अन्‍य साधन फर्राटे भरते चलेंगे.

बचेंगे तीन घंटे
चंडीगढ़ मनाली फोरलेन हाईवे बनने से लोगों के करीब तीन घंटे बच जाएंगे. दिल्ली से मनाली का सफर 12 के बजाय केवल 9 घंटे का रह जाएगा. वहीं, चंडीगढ़ से मनाली पहुंचने को 9 घंटे की बजाय 6 ही घंटे लगेंगे. तेज कनेक्टिविटी की वजह से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

रोमांचक होगा चंडीगड़ से मनाली का सफर
कीरतपुर-मनाली प्रोजेक्‍ट के पूरा होने से न केवल सफर आसान होगा, बल्कि यह रोमांचक भी होगा. इस पूरे मार्ग पर 14 सुरंगे बनाई गई हैं. इसके अलावा झीलों और नदी-नालों पर बनाए गए खूबसूरत पुल सफर का मजा दोगुना कर देंगे. 14 में से 5 टनलों को इसी महीने के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा.

Tags: Business news in hindi, Chandigarh Manali National Highway, Expressway New Proposal, Highway, Kullu Manali, Manali tourism

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें