Ranchi Gold Rate: वट सावित्री पर्व से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें लेटेस्ट रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया, रांची. वट सावित्री पर्व से पहले सोने व चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. 19 मई को वट सावित्री पर्व मनाया जाएगा. इससे एक दिन पहले सोने चांदी की कीमत में कमी आई है. लिहाजा खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. लग्न के मद्देनजर भी खरीदारी की जा सकती है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 18 मई को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 57,650 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 60,530 रुपए तय की गयी है. वहीं चांदी प्रति किलो 78,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया सोना व चांदी के भाव में गिरावट देखी गयी है. प्रति किलो चांदी के दर में आज 600 रुपए की गिरावट आई है. आज चांदी प्रति किलो 78,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल भी (बुधवार) शाम तक चांदी 78,800 रुपए की दर से बिक्री की गई है.

सोने के भाव गिरे
मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 450 रुपए की गिरावट देखी गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 58,100 रुपए बिका. आज इसकी कीमत 57,650 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 450 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं. वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 61,010 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 60,530 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 480 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं.

आपके शहर से (रांची)

ऐसे चेक करें सोने की शुद्धता
बता दें कि अब आप सोने की शुद्धता घर बैठे भी चेक कर सकते हैं, इसके लिए सरकार ने एक ऐप बनाया गया है जिसका नाम ‘BIS Care app’ है. इस ऐप की मदद से ग्राहक घर बैठे सोने की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. वहीं अगर ग्राहक को कोई शिकायत है तो वो भी इस एप की मदद से कर सकते हैं.

Tags: 24 carat gold price, Gold Prices Today, Jharkhand news, Ranchi news, Silver Price Today, Vat Savitri Vrat

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें