SSP साहब बन गए ‘गुरूजी’, बच्चों को दिए IAS, IPS, डॉक्टर और इंजीनियर बनने के टिप्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

01

अमूमन पुलिस अधिकारियों को अपराध और अपराधियों का खात्मा करने की दिशा में ही सक्रिय होते हुए देखा जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश के इटावा के एसएसपी संजय कुमार टीचर बनकर के स्कूली छात्र छात्राओं को आईएएस,आईपीएस,डॉक्टर और इंजीनियर बनने के टिप्स दे रहे है. एसएसपी स्तर के एक अधिकारी का टीचर की भूमिका में आने को लेकर लोग बड़े ही हैरत से देख रहे हैं. एसएसपी की जो भूमिका टीचर के रूप में सामने आई है उससे शिक्षा जगत से जुड़े हुए लोग उनकी सराहना कर रहे है. एसएसपी की ओर से दिए गए टिप्स के बाद स्कूली छात्र छात्राएं ना केवल प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं बल्कि स्कूल के प्रधानाचार्य और अन्य टीचर भी उनके द्वारा दी गई सीख से लवरेज बने हुए हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें