Panipat News : शातिर महिलाओं का गिरोह सक्रिय, सोने की दुकान से चोरी किये गहने, घटना सीसीटीवी में कैद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुमित भारद्वाज/पानीपत. पानीपत में शातिर महिला चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है. शातिर महिलाएं महंगे कपड़े पहनकर घर से निकलती हैं और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही है.ताजा मामला पानीपत इंसार बाजार स्थित रोहिणी ज्वेलर्स से सामने आया है. यहां महंगे कपडे पहने महिलाएं बीती 5 मई को ज्वेलरी खरीदने के बहाने से ज्वेलर्स के पास पहुंची और तीनों शातिर महिला चोरों ने ज्वेलर्स से अलग-अलग वैरायटी की ज्वेलरी दिखाने की बात कही. ज्वेलर्स ने भी खरीददार समझकर महिलाओं के सामने ज्वैलरी दिखाना शुरू कर दिया और शातिर महिला चोरों ने मौका पाते ही तकरीबन साढ़े 4 लाख के के कंगन पर हाथ साफ़ कर दिया.

यह कारनामा महिलाओं ने इतनी चालाकी और सफाई से किया कि ज्वेलर्स को भी इस बात की भनक तक नहीं लगी. 5 मई को हुई इस चोरी की वारदात से अंजान ज्वेलर्स ने अब जब अपना स्टॉक चेक किया तो दो सोने के कड़े कम मिले. जिसके बाद उसके शक की सुई, दुकान में आए पुराने ग्राहकों पर घूमी. दुकानकार ने जब सीसीटीवी चेक करना शुरू किया तो 5 मई की सीसीटीवी फुटेज में तीन महिलाएं सोने के कड़े चुराती हुई दिखाई दी.

ज्वेलर्स ने दर्ज कराई शिकायत
ज्वेलर्स ने बताया कि करीब 6.5 तोले सोने के कड़े थे जिनकी कीमत करीब साढ़े 4 लाख थी.महिलाएं अच्छे घर की और पढ़ी-लिखी दिखाई दे रही थीं. जिन्होंने महंगे कपड़े पहन रखे थे. ज्वेलर्स ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्होंने शातिर तीन महिला चोरों के खिलाफ सिटी थाने में शिकायत दे दी है और पुलिस से जल्द महिलाओं की गिरफ्तारी करने की मांग की है. पानीपत सिटी थाना पुलिस ने ज्वेलर्स की शिकायत पर अज्ञात तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एएसपी मयंक मिश्रा ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 21:44 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें