
नई दिल्ली. टाटा मोटर्स (Tata Motors) की पंच एसयूवी इंडिया में बहुत पॉपुलर है. लॉन्च के बाद से ही इस कार को बायर्स का खूब प्यार मिला. अब फिलहाल लंबे समय से पंच इलेक्ट्रिक की चर्चा गरम है. अब इस कार के बारे में नई खबर सामने आई है. इसे हाल ही में टेस्टिंग करते देखा गया है.
हालांकि, इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि यह कार मार्च 2023 के दूसरे हाफ में लॉन्च की जा सकती है.
संभावित पावरट्रेन
टाटा के अन्य ईवी के समान, पंच इलेक्ट्रिक ब्रांड की जिपट्रॉन तकनीक के साथ आएगी जिसमें एक स्थायी चुंबक तुल्यकालिक मोटर और एक बैटरी पैक शामिल है. मिनी ईवी को कई बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है. इसके पावरट्रेन को Tata Tigor EV के साथ शेयर करने की संभावना है जो 26kWh लिक्विड-कूल्ड, हाइ एनर्जी डेंसिटी बैटरी पैक से लैस है. ई-मोटर 55kW (74bhp) की पीक पावर और 170Nm का टार्क बनाती है.
यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा को खून के आंसू रुला रही ये कार, बन गई इंडिया की नंबर 1 एसयूवी
पावर और रेंज
अफवाह यह है कि टाटा पंच इलेक्ट्रिक एसयूवी टियागो ईवी से अपना पावरट्रेन उधार ले सकती है. बाद वाला दो पावरट्रेन सेटअप के साथ आता है – एक 74bhp, इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 19.2kWh का बैटरी पैक और 61bhp, इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 24kWh का बैटरी पैक. इसका 19.2kWh बैटरी वर्जन 250km की MIDC रेंज का दावा करता है और बाद वाला बैटरी वर्जन 315km का वादा करता है. Tata Punch इलेक्ट्रिक SUV की रेंज एक बार चार्ज करने पर लगभग 300km हो सकती है, इस तरह यह Citroen eC3 के खिलाफ है जो 320km की रेंज ऑफर करती है.
यह भी पढ़ें : भूल जाएं 7 सीटर कारें, फैमिली ट्रिप के लिए सबसे धांसू हैं ये तीन 8 सीटर
कैसा है लुक ?
टाटा पंच इलेक्ट्रिक का प्रोटोटाइप अपने पेट्रोल मॉडल की तरह दिखता है. हालांकि, रेगुलर रियर ड्रम ब्रेक की जगह इसके रियर डिस्क ब्रेक देखे जा सकते हैं. इसके बाकी फीचर्स पेट्रोल से चलने वाले मॉडल जैसे ही होंगे. इलेक्ट्रिक मिनी SUV में Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Tata Motors
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 20:55 IST








