
हाइलाइट्स
तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले.
DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान.
ये बढ़ोतरी 1 अप्रैल, 2023 से लागू होगी.
7th Pay Commission: हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है. उसके बाद कई राज्य सरकारों ने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाने का फैसला किया है. अब तमिलनाडु की एमके स्टालिन (MK Stalin) सरकार ने बुधवार को बड़ी घोषणा की है. तमिलनाडु सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 4 फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी से 42 फीसदी कर दिया है.
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ये फैसला 1 अप्रैल, 2023 से लागू माना जाएगा. एक आधिकारिक बयान में बुधवार को कहा गया है कि इस कदम से राजकोष पर सालाना 2,366.82 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. सरकार के इस फैसले से 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और परिवार पेंशन पाने वाले को लाभ होगा.
आगे भी हो सकती है बढ़ोतरी
बयान में कहा गया है कि डीए को 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है. बयान में कहा गया है कि आगे भी जब केंद्र सरकार ऐसा कदम उठाएगी तो राज्य सरकार भी उसके अनुरूप डीए में बढ़ोतरी करेगी,.
केंद्रीय कर्मचारियों के DA में इजाफा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार (24 मार्च) को हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया था. महंगाई भत्ते को 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है. महंगाई भत्ते में ये बढ़ोतरी जनवरी 2023 से लागू होगी.
.
Tags: 7th pay commission, DA, DA hike, Dearness allowance
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 20:55 IST








