लखनऊ यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में सुधार, अब एशिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में शुमार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय व्यापक रैंकिंग Edu Rank 2023 बुधवार देर शाम जारी हुई. इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय की रैंकिंग में सुधार हुआ है. नई रैंकिंग में लखनऊ विश्वविद्यालय एशिया के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों में शामिल हो गया है. विश्वविद्यालय की रैंक 463 है. लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ विवि राज्य में चौथे, देश में 29वें और एशिया में 463 स्थान पर आ गया है.

आगे बताया कि वर्ष 2021 में देश में 58वें स्थान से 2022 में 29वें पर आ गया था और अब इस साल भी 29वें स्थान पर ही है. लखनऊ विश्वविद्यालय के 2021 में एशिया रैंक 1008 थी. वहीं वर्ष 2022 में 503 और 2023 में शीर्ष 500 में शामिल होते हुए 463 रैंक हासिल की है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन रैंकिंग में विश्वविद्यालय की अनुसंधान गुणवत्ता और प्रभाव दिखाई देता है.

यहां भी बनाई जगह
जूलॉजी (रैंक 3), कम्प्यूटेशनल केमिस्ट्री (रैंक 6) और एस्ट्रोबायोलॉजी (रैंक 10) के अनुसंधान क्षेत्रों में लखनऊ विश्वविद्यालय देश में शीर्ष 10 में शामिल है. वैश्विक स्तर पर शीर्ष 500 में लखनऊ विश्वविद्यालय सात शोध क्षेत्रों में शामिल है. कम्प्यूटेशनल केमिस्ट्री 258, हॉर्टिकल्चर 279, फिजिकल केमिस्ट्री 381, टॉक्सिकोलॉजी 406, बायोलॉजी 438, बॉटनी 478 और पैलियोनटोलॉजी 498 स्थान है. उन्होंने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों में से 54 को वैश्विक प्रभाव वाला पाया गया.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

क्या है Edu Rank
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि Edu Rank 183 देशों के 14,131 विश्वविद्यालयों की एक स्वतंत्र मीट्रिक-आधारित रैंकिंग है. रैंकिंग मुख्य रूप से 246 शोध विषयों में वैज्ञानिक प्रकाशनों और उद्धरणों पर आधारित है. गणना में गैर-शैक्षणिक प्रमुखता और पूर्व छात्र-छात्राओं की लोकप्रियता का संकेतक भी शामिल है.

Tags: Education news, Lucknow news, Ranking, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें