
मुंबई. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले अफसर समीर वानखेड़े को केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई (CBI) ने कल गुरुवार को तलब किया है. उनसे भ्रष्टाचार के एक मामले में पूछताछ होगी. CBI ने अपने मुंबई कार्यालय में बुलाया है. दो साल पहले मुंबई क्षेत्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के प्रमुख वानखेड़े ने कथित ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि समीर वानखेड़े और अन्य ने कथित तौर पर आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी.
Author: Up Head Line
Views: 31








