महिला सम्मान बचत पत्र के ब्याज पर नहीं कटेगा TDS, टैक्स स्लैब के आधार पर देना होगा कर, FD से ज्यादा है रिटर्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

महिला सम्मान प्रमाणपत्र पर मिल रहा 7.5 फीसदी का ब्याज.
यह कई बैंकों की एफडी से ज्यादा ब्याज दर है.
2 साल में इस योजना में 32,000 रुपये ब्याज बन सकता है.

नई दिल्ली. महिलाओं के लिये शुरू की गई बचत योजना महिला सम्मान बचत पत्र से मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस नहीं कटेगा. इसपर जो भी ब्याज मिलेगा, उस आय पर खाताधारक को टैक्स स्लैब के हिसाब से कर देना होगा. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 16 मई को डाकघर बचत योजना के लिये स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) प्रावधान को अधिसूचित किया है। इसके तहत लड़की या किसी महिला के नाम पर खाता खोला जा सकता है.

महिला सम्मान बचत पत्र योजना चालू वित्त वर्ष में शुरू की गयी. इसमें अधिकतम दो लाख रुपये जमा किये जा सकते हैं. इसपर सालाना 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. जमा राशि दो साल में परिपक्व होगी. नांगिया एंडरसन इंडिया के भागीदार नीरज अग्रवाल ने कहा कि सीबीडीटी की अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि महिला सम्मान बचत पत्र पर मिलने वाला ब्याज एक वित्त वर्ष में अगर 40,000 रुपये से अधिक नहीं है तो इस पर टीडीएस नहीं कटेगा.

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार से पैसा बनाने का मिल गया फार्मूला! अब नहीं डूबेंगे पैसे, आप भी जानिए और छापिए नोट

अभी कितना बन रहा है ब्याज
अग्रवाल ने कहा, “योजना के तहत 7.5 प्रतिशत ब्याज पर दो लाख रुपये की जमा राशि पर एक साल में 15,000 ब्याज बनेगा. दो साल में यह 32,000 रुपये होगा. ऐसे में कहा जा सकता है कि चूंकि किसी एक वित्त वर्ष में ब्याज 40,000 रुपये से कम है, ऐसे में टीडीएस नहीं कटेगा.”

क्या है यह योजना
महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित करने और ज्यादा ब्याज देने के उद्देश्य से की गई है. इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2023 से हुई थी. इस योजना का लाभ सिर्फ भारतीय महिलाओं को ही मिलेगा. महिला सम्मान बचत पत्र योजना का लाभ किसी भी उम्र की महिला को मिल सकता है. भारत के किसी भी डाकघर में आप यह खाता खुलवा सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो जरूरी दस्तावेज हैं.

कितने साल के लिए कर सकते हैं जमा
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में पैसे 2 साल के लिए जमा किए जा सकते हैं. इसमें 2 साल का ब्याज आपको एक साथ मैच्योरिटी पर मिल जाता है. 7.5 फीसदी की ब्याज दर से अधिकतम 2 लाख रुपये का निवेश करने पर 2 साल बाद 320000 रुपये का ब्याज मिलेगा. यानी मैच्योरिटी पर आपको 2.32 लाख रुपये मिलेंगे. हर इन्सटॉलमेंट में कम से कम 3 महीने का अंतर होना जरूरी है.

Tags: Business news in hindi, Save Money, Savings accounts, Small Saving Schemes

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें