पटना में बोले बाबा बागेश्वर- ‘पोस्टर फाड़ लो, विरोध कर लो लेकिन बिहारियों के दिल से कैसे निकालोगे’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना. बागेश्वर बालाजी सरकार यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री पिछले पांच दिनों से पटना से सटे नौबतपुर के तरेत मठ में हनुमंत कथा कह रहे थे जिसका बुधवार को समापन हो गया. 5 दिनों के बिहार प्रवास के दौरान कुछ लोगों ने बाबा के कई जगह पोस्टर भी फाड़े और कालिख भी पोती. इसको लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरी पोस्टर फाड़ सकते हो, विरोध करत सकते हो लेकिन बिहार के हृदय में जो बागेश्वर बैठे हैं, उसे कैसे निकलोगे. बिहार के लोगों के दिल में हैं बागेश्वर.. उसे किसी फोटो को फाड़कर नहीं निकला जा सकता. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमसे किसी ने कहा कि आपका इतना विरोध होता है, आपको डर नहीं लगता तो हमने कहा हम शेर के बच्चे हैं.

इसके साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बिहार की परंपरा बचाने के लिए हनुमान चालीसा की भी जरूरत हैं और अस्त्र और शस्त्र की भी. कुछ लोग बोलेंगे कि बाबा लोगों को भड़का रहे हैं लेकिन शास्त्र धर्म के लिए माला और भाला दोनों की जरूरत हैं. बागेश्वर बालाजी सरकार ने कहा कि जिस दिन बिहार की 5 करोड़ आबादी अपने माथे पर तिलक लगाकर ऑटो और ट्रेन से सफर करने लगेगी उसी दिन से तस्वीर बदल जाएगी. बिहार को पिछड़ा और बिछड़ा कहने वालों के मुख पर ये बड़ा तमाचा होगा. उन्होंने कहा कि भारत में सनातन की धारा बहना चाहिए. जब सब हिन्दू एक होंगे तभी ये धारा बहेगी. महक इत्र से नहीं चरित्र से आनी चाहिए.

हनुमंत कथा के अंतिम दिन बाबा ने कहा कि बिहार के लोग पागल हैं. ये पागल मेन्टल वाला नहीं है बल्कि भगवान के प्यार में जो गल जाये उसे पागल कहते हैं और बिहार के लोग भगवान के प्यार में गल रहे हैं. पांच दिन से हनुमंत कथा कि धारा बिहार की पावन धरती पर बह रही है, ऐसे ही बिहार में राम नाम की बहार बहती रहे. जाते-जाते बागेश्वर बाबा ने कहा कि मैं बिहार आता रहूंगा. अगर महाराज जी की अनुमति मिली तो नौबतपुर में फिर से दरबार लगाऊंगा, साथ ही बिहार के लोगों से अपने श्रद्धालुओं से उन्होंने अनुरोध किया उसका जवाब मत देना. बिहार के लोगों के लिए शेर भी ऐड किया उन्होंने कहा सितारों को आंखो में महफूज रखना क्योंकि बहुत देर तक रात ही रात होगी. मुसाफिर हो तुम भी..मुसाफिर हैं हम भी..बालाजी ने चाहा तो फिर मुलाकात होगी.

आपके शहर से (पटना)

Tags: Bageshwar, Bageshwar Dham, Bageshwar News, Bihar News, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें