MP के इस जिले में पहली बार बनी महिला रग्बी फुटबॉल टीम, किया ये कमाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम: संभागीय मुख्यालय पर पहली बार रग्बी फुटबॉल की टीम बनाई गई है. इस टीम ने मध्य प्रदेश रग्बी फुटबॉल संघ के तत्वाधान में 4th राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. टूर्नामेंट का आयोजन भोपाल के जेएनसीटी ग्राउंड पर हुआ, जिसमें नर्मदापुरम की महिला वर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

नर्मदापुरम के लिए पहला मौका था जब यहां महिला रग्बी टीम बनी. इस टीम ने भोपाल में हुए टूर्नामेंट में इंदौर को 5-0 से हराया. महिला वर्ग से प्रिया निभोरकर, पिंकी कंठरिया,शशि उइके, निशा ठाकुर, डॉली मीणा, ज्योति बड़कुल, आकांक्षा नायर, ममता चौहान, सपना दीक्षित टीम में शामिल रहीं, जिन्होंने रग्बी फुटबॉल में बेहतरीन प्रदर्शन किया.

चार लड़कियों को नेशनल में सिलेक्शन
जिला रग्बी फुटबॉल संघ नर्मदापुरम के सचिव सचिन पूर्विया ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग में पहली बार महिला रग्बी फुटबॉल की टीम बनाई गई है, जिसने भोपाल के एलएनसीटी ग्राउंड पर रग्बी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया. साथ ही इंदौर की रग्बी टीम को नर्मदापुरम की महिला वर्ग टीम ने 5-0 से हराया, जिसमें चार लड़कियों का नेशनल कैंप के लिए सिलेक्शन हुआ है.

इन्होंने दी शुभकामना
अच्छे प्रदर्शन के लिए वीएस चौहान, बलराम सिंह बेस, जिला खेल अधिकारी उमा पटेल, राजेंद्र विश्वकर्मा, शुभ सुब्रत लहरी, संदीप शर्मा और अन्य लोगों ने इस प्रतियोगिता के जीतने पर महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं.

Tags: Hoshangabad News, Mp news, Sports news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें