
हाइलाइट्स
श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना इलाके ही है घटना
हत्या का शिकार हुआ युवक शराब पीने का आदी था
पुलिस ने हत्या के आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है
श्रीगंगानगर. राजस्थान में रिश्ते दरक रहे हैं. अपने ही अपनों के खून के प्यासे हो रहे हैं. ऐसा ही एक मामला अब श्रीगंगानगर (Sriganganagar) जिले में सामने आया है. यहां एक भाई ने दूसरे भाई को सोते हुए मौत (Murder) के घाट उतार डाला. उसने भाई के सिर लोहे की रॉड से ऐसा वार किया कि वह फिर बिस्तर नहीं उठ सका. वारदात का पता चलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने हत्या के आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था और वह परिजनों के साथ आए दिन लड़ाई झगड़ा करता था. इससे परेशान होकर भाई ने उसे मार डाला.
श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक परिस अनिल देशमुख ने बताया कि वारदात शहर के जवाहर नगर थाना इलाके में हुई. हत्या के शिकार हुए युवक का नाम सतीश सैनी था. वह नशे का आदी था. वह अक्सर शराब के नशे में परिजनों के साथ मारपीट और गाली गलौज करता था. इससे तंग आकर सतीश के भाई अनिल सैनी ने उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात मंगलवार रात को हुई. रात को सतीश सैनी सो रहा था.
दुल्हन से रेप: शादी से 5 दिन पहले मिला उम्रभर का दर्द, गहने लेने गई थी, ज्वेलर की बिगड़ गई नीयत
युवक की मौके पर ही मौत हो गई
उसी दौरान अनिल सैनी ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से जारदार वार किया. इससे सतीश सैनी खून से लथपथ हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या की सूचना पर बुधवार को सुबह जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सतीश के शव को वहां से उठवाया. उसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी भाई अनिल सैनी को हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जांच में जो भी सामने आएगा उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
हनुमानगढ़ में भतीजे ने ताई को मार डाला था
उल्लेखनीय है कि श्रीगंगानगर जिले से सटे हनुमानगढ़ जिले में हाल ही में एक युवक ने तैश में आकर अपनी ताई की निर्ममतापूर्वक हत्या कर डाली थी. युवक की ताई ने उसे सरसों का सूखा चारा बिना पूछे ले जाने पर डांट दिया था. इससे आक्रोशित होकर युवक ने उसी रात को जब उसकी ताई सो रही थी तो उसके घर की दीवार तोड़कर उसे पिकअप से रौंद डाला था. इस वारदात के बाद भी लोग सन्न रह गए थे. वहीं हनुमागनढ़ जिले में ही एक महिला ने अपने कथित धर्म भाई के साथ मिलकर अपने पति को मौत की नींद सुला दिया था.
.
Tags: Crime News, Murder case, Rajasthan news, Sri ganganagar news
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 16:21 IST








