
निखिल त्यागी/सहारनपुर. रेलवे में यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है. दरअसल, सहारनपुर-मेरठ लाइन पर रोजगार करने वाले लोग भी सुबह शाम अप-डाउन करते हैं लेकिन रेलवे लाइन पर मरम्मत के काम के चलते अब कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है. सहारनपुर से चलने वाली नौचन्दी एक्सप्रेस ट्रेन भी कुछ दिन के लिए निरस्त रहेगी. जिससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोगो को कुछ परेशानी उठानी पड़ेंगी.
रेलवे लाइन पर मरम्मत का कार्य चलने के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. जिसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है. हापुड़ स्टेशन से गुजरने वाली चार ट्रेनों का संचालन रेलवे द्वारा 21 मई तक निरस्त कर दिया गया है. सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन भी 19 से 22 मई तक मेरठ तक ही होगा. इसके अलावा 21 मई को सहारनपुर में रूट डायवर्जन के चलते छह ट्रेनें हापुड़ से गुजरेंगी.
मेरठ से प्रयागराज तक चलेगी नौचन्दी एक्सप्रेस
सहारनुपर रेलवे स्टेशन यार्ड में ट्रैफिक व ओएचई ब्लॉक के कारण 21 मई तक कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया हैं, जबकि छह ट्रेनों को रुट बदलकर अन्य मार्ग से चलाया जाएगा. इन ट्रेनों में मुरादाबाद से सहानपुर लाइन पर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस, चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, दुर्गियाना एक्सप्रेस को मुरादाबाद, हापुड़, पानीपत जंक्शन से होते हुए अपने निर्धारित स्टेशन को जाएंगी. जबकि विभाग ने सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 19 से 22 मई तक मेरठ से सहारनपुर के बीच निरस्त किया गया है.
रेल गाड़ियां के परिचालन पर पड़ा असर
सहारनपुर रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते सहरसा से चलकर अमृतसर जाने वाली गरीब रथ दो घंटा देरी से पहुंची. बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक घंटा, लालगढ़ से डिबरूगढ़ जाने वाली अवध असम दो घंटा, आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस दो घण्टे की देरी से स्टेशन पहुंची. ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने कहा कि रेलवे लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण ट्रेनों के आवागमन का समय बिगड़ गया है.
.
Tags: Saharanpur news, Uttar Pradesh News Hindi
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 17:29 IST








