Sania Mirza reply to journalist grabs attention Amid Divorce Rumors With husband Shoaib Malik Jaise Woh Manage Kartay Hain – शोएब मलिक से तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा ने दिया जवाब, बोलीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पिछले कुछ वक्त से पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ तलाक की अफवाहों पर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. लेकिन हाल ही में टेनिस स्टार का एक जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने एक जर्नलिस्ट के सवाल पर दिया है. दरअसल, हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान किसी पत्रकार ने सानिया मिर्जा से सवाल किया कि वह अपने पेशेवर जीवन और निजी जिंदगी के बीच तालमेल कैसे बिठाती हैं. इस सवाल का जो जवाब सानिया ने दिया, वह जमकर महफिल लूट रहा है.

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के रिश्ते को लेकर पिछले साल से ही अफवाहों का बाजार गर्म हैं. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया और शोएब की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है और कपल एक-दूसरे से अलग रह रहा है. सानिया मिर्जा ने इन खबरों को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. हालांकि, शोएब मलिक ने तलाक की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

केएल राहुल का ट्रोलिंग पर छलका दर्द, पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बहुत नफरत…

इन सबके बीच हाल ही में जब एक जर्नलिस्ट ने सानिया मिर्जा से उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी के बैलेंस को लेकर सवाल किया तो सानिया मिर्जा ने अपने जवाब से बोलती बंद कर दी. सानिया मिर्जा का यह जवाब भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. जर्नलिस्ट के सवाल का जवाब देते हुए सानिया ने कहा, ”जैसे वो (शोएब मलिक) मैनेज करते हैं, वैसे मैं मैनेज करती हूं. आप अगर शोएब मलिक को वो सवाल पूछेंगे तो मैं भी आपका जवाब दे दूंगी.”

” isDesktop=”true” id=”6227917″ >

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी और 2018 में कपल के घर बेटे का जन्म हुआ. सानिया और शोएब के बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक हैं और वह चार साल के हैं. पिछले कुछ वक्त से तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने कहा था कि लोगों को समझना होगा कि हम दो अलग देशों से ताल्लुक रखते हैं और हमारी अपनी-अपनी कमिटमेंट्स हैं.

मोहम्मद सिराज के घर पहुंची RCB की पूरी टीम, दीवार पर लगी एक तस्वीर पर अ‍टकी निगाहें, जीत लिया फैन्स का दिल

शोएब मलिक ने जियो न्यूज पर एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ”जब वे (सानिया और इजहान) उमराह के लिए गए थे तो यहां पर मेरी प्रतिबद्धताएं थीं. और जब मैंने ब्रेक लिया और इजहान के साथ वक्त बिताने के लिए दुबई गया तो सानिया की आईपीएल कमिटमेंट्स थीं. सभी को यह समझने की जरूरत है कि हम अलग-अलग देशों से हैं और हमारी अपनी प्रतिबद्धताएं हैं …न तो मैंने कोई बयान जारी किया और न ही सानिया ने.”

Tags: Sania mirza, Shoaib Malik

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें