
नई दिल्ली. कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद से राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर पेंच फंसा हुआ था. इस पद के लिए दो सबसे बड़े दावेदारों सिद्धारैमया और डीके शिवकुमार के नाम को लेकर पार्टी आलाकमान अभी तक किसीन फैसले पर नहीं पहुंच पाया है. इससे पहले सूत्रों के हवाले से खबर आई कि सिद्धारमैया को राज्य की कमान सौंपने का फैसला कर लिया गया है. हालांकि कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने साफ किया कि सीएम के नाम को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री का नाम अभी फाइनल नहीं है. आज या कल में जो फैसला होगा, आपको उसके बारे में बता दिया जाएगा.’
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
.
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 15:09 IST








