CUET UG 2023: मनचाहा कॉलेज चाहिए तो ऐसे करें तैयारी, छोटी सी गलती से भी टूट जाएगा सपना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (CUET UG 2023, cuet.samarth.ac.in). बीते कुछ सालों में भारतीय शिक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव हुए हैं. नई शिक्षा नीति 2020 को स्कूल और कॉलेज, दोनों स्तरों पर लागू किया जा रहा है. इसी के तहत विभिन्न यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए सीयूईटी परीक्षा का स्कोर अनिवार्य कर दिया गया है (CUET Exam 2023).

सीयूईटी यूजी 2023 की डेट्स में बदलाव हुआ है. अब परीक्षा 21 मई 2023 से शुरू होकर 06 जून 2023 तक चलेगी. इसके साथ ही 7 और 8 जून की तारीखों को भी रिजर्व किया गया है. इस साल 14,99,778 अभ्यर्थी सीयूईटी यूजी परीक्षा देंगे. देशभर की 250 सेंट्रल/स्टेट/डीम्ड यूनिवर्सिटी, कॉलेज व इंस्टिट्यूट में सीयूईटी यूजी 2023 स्कोर के जरिए दाखिला मिलेगा.

सीयूईटी यूजी 2023 की तैयारी कैसे करें?
सीयूईटी यूजी परीक्षा एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट है (CBT). 12वीं के बाद अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए यह परीक्षा देना जरूरी है. जानिए लास्ट मोमेंट पर तैयारी के कुछ टिप्स-
1- सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा का फाइनल रिवीजन करने से पहले सीयूईटी एग्जाम पैटर्न और सिलेबस चेक कर लें (CUET UG Exam Pattern). इससे एग्जाम फॉर्मेट और मार्किंग स्कीम की सही जानकारी मिल जाएगी.
2- अपने वक्त का सदुपयोग करना सीखें. अब आखिरी के दिनों में नई चीजें पढ़ने के बजाय पुराना स्टडी मटीरियल ही रिवाइज करें. अपने मजबूत और कमजोर पक्षों को समझते हुए तैयारी करें.
3- हर दिन एक सेट शेड्यूल के हिसाब से पढ़ाई करें. इससे टाइम वेस्ट नहीं होता है और सभी टॉपिक्स भी कवर हो जाते हैं.
4- सीयूईटी यूजी सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट जरूर अटेंप्ट करें (CUET UG Sample Papers). इनसे एग्जाम फॉर्मेट समझ में आता है और टाइम मैनेजमेंट भी बेहतर होता है.
5- हर टास्क, मॉक टेस्ट या सैंपल पेपर सॉल्व करने के बाद 15-20 मिनट का ब्रेक लें. इससे माइंड फ्रेश होगा और आप बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे.
6- रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें. बैलेंस्ड डाइट लें और कुछ समय वर्कआउट या मेडिटेशन भी करें.

इन हरकतों से बर्बाद होगा 1 साल
1- नए टॉपिक पढ़ना- आखिरी समय पर नए टॉपिक पढ़ने से पुराने का रिवीजन नहीं हो पाता है.
2- दूसरों से तुलना- कुछ अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी पर भरोसा नहीं होता है और वह दूसरों से अपनी तुलना करते रहते हैं.
3- पैनिक करना- अभी तक जो भी पढ़ चुके हैं, उसे शांत मन से रिवाइज करें. स्ट्रेस लेने से परीक्षा बिगड़ने का रिस्क रहता है.
4- डाइट पर फोकस न करना- जंक फूड या तला-भुना खाने से तबियत खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए ताजे फल व मौसमी सब्जियों को डाइट में शामिल करें.
5- पानी न पीना- इन दिनों ज्यादातर राज्यों में गर्मी का प्रकोप है. ऐसे में खुद को डिहाइड्रेशन से बचाना बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें:
MBBS की डिग्री, नौकरी के साथ सिविल सर्विस की तैयारी, पहले प्रयास में बनीं IAS
3 साल की उम्र में हुआ एसिड अटैक, ब्लाइंड स्कूल से दी परीक्षा, टॉपर्स में शामिल है नाम

Tags: Competitive exams, CUET 2023, Entrance exams

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें