
सौरभ तिवारी/ गोपालगंज: कम पैसों में अच्छा सामान खरीदना सभी को पसंद होता है. कम पैसों में अच्छा सामान खरीदने के लिए अक्सर लोग जगह-जगह की मार्केट को छान मारते हैं. यदि ऐसा मार्केट घर के पास हो तो चीजें और भी ज्यादा आसान हो जाती है. लोगों की यही सोच बाइक पर भी लागू होता है. इसमें भी सस्ती और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइकों को खरीदना लोग पसंद करते हैं. शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों में बाइकों की डिमांड बढ़ती जा रही है. जिनके पास पैसे की कमी रहती है तो सेकंडहैंड बाइक खरीदना पसंद करते हैं. अगर आप भी सेकंडहैंड बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. बिहार के गोपालगंज में भी अब सस्ते दर पर सेकंडहैंड बाइक मिलने लगा है. हालांकि सेकंडहैंड बाइक को खरीदने के लिए गोपालगंज जिला मुख्यालय से थोड़ी दूर थावे जाना होगा. जहां आपको आपका मनपसंद सेकंडहैंड बाइक मिल जाएगा. थावे पहुंचकर आपको थावे चौक स्थित बाबा बाइक सेल नामक शोरूम पर जाना होगा. यहां आपको 20 हजार से लेकर एक लाख की बाइक मिल जाएगी.
2015 में शुरू किया थासेकंडबाइक का शोरूम
बाबा बाइक सेल के संचालक भीम कुमार गिरी ने बताया कि सेकंडहैंड बाइक की सेल के लिए 2015 में शोरूम को शुरू किया. हालांकि शुरूआत में कई तरह की परेशानियों को झेलना पड़ा. जब सेकंडहैंड बाइक को बेचने का अनुभव प्राप्त हो गया ताे उसके बाद से परेशानी कम हो गई. संचालक ने बताया कि छपरा, सीवान सहित बिहार के अन्य जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के लोग भी सस्ते दर सेकंडहैंड बाइक खरीने के लिए पहुंचते हैं. उन्होंने बताया कि यहां अधिकांश कंपनी की सेकंडहैंड बाइक आपको आसानी से मिल जाएगा. रोजना चार से पांच सेकंडहैंड बाइक की बिक्री हो जा रही है. यहां बाइक की कई वैरायटी उपलब्ध है. लोग पूरे कागजात के साथ 20 हजार से लेकर एक लाख तक में अपना मनपसंद सेकेंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं.
बाबा बाइक सेल शोरूम से निराश होकर नहीं लौटते हैं लोग
बाबा बाइक सेल के संचालक भीम कुमार गिरी ने बताया कि शोरुम में हमेेशा 50 से 100 बाइक उपलब्ध रहता है. अगर ग्राहक के द्वारा कोई ऐसी बाइक की मांग की जाती है जो हमारे शोरूम में किसी कारण नहीं रहता है तो यदि ग्राहक ऑडर करते हैं तो उसे मंगाकर उपलब्ध कराया जाता है. शोरूम के ऑनर ने बताया कि सभी बाइक का अलग-अलग रेट है. बाइक की अवस्था के अनुसार रेट तय होता है. जो भी ग्राहक बन मनाकर शोरूम में आते हैं तो खाली हाथ निराश होकर नहीं लौटते हैं. ग्राहकों की फरमाइश को पूरा करने के लिए मुनाफा नहीं देखते हैं. कम मुनाफे में बाइक बेच देते हैं. यही वजह है कि सेकंडहैंड बाइक खरीदने के लिए लोग बाबा बाइक सेल शोरूम पहुंचते हैं. बाइक खरीदने के लिए लोग इस नंबर 9135052251 पर संपर्क कर सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 19:57 IST








