Madhubani News : भीषण गर्मी से पेयजल की समस्या, अब 19 जगहों पर टैंकर से होगी पानी की सप्लाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट-राजाराम मंडल


मधुबनी. बाढ़ के लिए चर्चित मधुबनी जिला में भी पेयजल की समस्या उत्पन्न होते जा रही है. भीषण गर्मी के कारण भूजल स्तर भी नीचे जा रहा है. इस कारण खास तौर पर शहरी इलाके में पानी को कमी महसूस होने लगी है. साथ ही कई गांव के तालाब और कुछ नदियों का भी जलस्तर कम होते जा रहा है.

आमजन के लिए यह चिंता का सबब बनते जा रहा है. जलस्तर के नीचे चले जाने के कारण चापाकलों की स्थिति भी ठीक नहीं है. ऐसे मेंपेयजल की समस्या से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी भी शुरू की गई है.

323 जगहों पर प्याऊ लगाने का दिया निर्देश
जिले के डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने जल्द से जल्द जिले में पानी की समस्या को खत्म करने का आदेश दिया है. वे खुद इस समस्या को ठीक करने में जुट गए हैं. मामले को लेकर डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने जिला स्तरीय सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा की.

इस दौरान डीएम ने जिले में बढ़ती गर्मी की स्थिति एवं उससे निपटने के लिए 323 जगहों पर प्याऊ लगाने को कहा. उन्होंने पीएचईडी के अधिकारियों को भूजल स्तर पर लगातार निगाह रखने को निर्देश दिया है, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके.

खराब चापाकल किया जाएगा दुरुस्त
खराब चापाकलों की ज्यादा समय न लेते हुए जल्द से जल्द मरम्मती के निर्देश दिया गया है. निर्देश दिया गया कि सभी चिन्हित 19 स्थानों पर लगातार टैंकर से जलापूर्ति करते रहें. समीक्षा के क्रम यह पाया गया कि वर्तमान में मधुबनी शहरी क्षेत्र में 20 स्थान सहित जिले में कुल 323 स्थानों पर पीने वाले पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए.

Tags: Bihar News in hindi, Madhubani news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें