
हाइलाइट्स
अजमेर के अलवर गेट थाना इलाके में हुई वारदात
युवती की हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है
हमलावर अकेला ही आया था और लड़की को मारकर कर फरार हो गया
मनवीर सिंह.
अजमेर. राजस्थान के अजमेर शहर (Ajmer City) में मंगलवार को दिल को दहला देने वाली वारदात में एक लड़की की सरेराह चाकू से गोदकर हत्या (Murder) कर दी गई. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हैरत की बात यह है कि हत्या की यह वारदात पुलिस चौकी के सामने दिनदहाड़े हुई. पुलिस चौकी के सामने हत्या की खबर सुनकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. तत्काल आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला. हत्या की इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.
पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के अनुसार वारदात अजमेर शहर के अलवर गेट थाना इलाके में गुलाबबाड़ी पुलिस चौकी के सामने दोपहर में हुई. वहां दिनदहाड़े एक युवती को मौत के घाट उतार दिया गया. हत्या की शिकार हुई युवती की शिनाख्त कीर्ति सोनी के रूप में हुई है. वह अलवर गेट थाना इलाके की रहने वाली थी. पुलिस को आरोपी के बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.
आपके शहर से (अजमेर)
दुल्हन से रेप: शादी से 5 दिन पहले मिला उम्रभर का दर्द, गहने लेने गई थी, ज्वेलर की बिगड़ गई नीयत
हमलावर ने युवती को ताबड़तोड़ मारे चाकू
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती दोहपर में स्कूटी से पुलिस चौकी के सामने पहुंची थी. उसी दौरान पीछे से एक युवक भी दूसरी स्कूटी से वहां पहुंचा. उसने आते ही युवती पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. उसके तत्काल बाद वह वहां से फरार हो गया. दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने तत्काल युवती को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
युवती के परिजनों में मचा कोहराम
युवती की हत्या की खबर सुनकर उसके परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन दौड़कर अस्पताल पहुंचे. लेकिन बेटी की मौत के खबर के बाद वे बदहवास से हो गए. परिचितों और रिश्तेदारों ने उनको बड़ी मुश्किल से संभाला. इस दौरान अस्पताल में भी अच्छी खास भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है. आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. वहीं हत्या के कारणों का पता लगाने प्रयास किया जा रहा है.
.
Tags: Ajmer news, Crime News, Cruel murder, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 19:46 IST








